
नई दिल्ली. जी20 पर्यटन कार्यसमूह की श्रीनगर में होने वाली तीसरी बैठक में तीन देशों ने अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है. शेर ए कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशनल सेंटर आयोजित होने वाली बैठक 22 मई से 24 मई तक चलेगी. मंत्रालय ने बैठक की तैयारी पूरी कर ली है. बैठक के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा चुके हैं.
पर्यटन सचिव अरविंद सिंह ने शुक्रवार को मीडिया को बताया कि अब तक कुल 60 रजिस्ट्रेशन हुए हैं. इनमें जी20 में शामिल देशों में 17 ने रजिस्ट्रेशन करा दिया है, जिन तीन देशों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, उनमें चीन, तुर्की और सऊदी अरब है.
मेहमान देशों में इजिप्ट को छोड़कर सभी देशों में रजिस्ट्रेशन करा दिया है. अब तक रजिस्ट्रेश नहीं कराने वाले देश क्या बैठक में शामिल नहीं होंगे, इस सवाल के जबाव में पर्यटन सचिव ने कहा कि रजिस्ट्रेशन 22 मई तक चलेगा. इसलिए अभी यह नहीं कहा जा सकता है कि चारों देश शामिल नहीं होंगे.
पर्यटन कार्य समूह की बैठक की पांच प्राथमिकताएं ग्रीन टूरिज्म, डिजिटलाइजेशन, स्किल्स, टूरिज्म एमएसएमई, डेस्टीनेशन हैं, इन पर विस्तार से चर्चा होगी. इसके अलावा फिल्म टूरिज्म और इको टूरिज्म समेत कई विषयों को बैठक में शामिल किया जाएगा.
गौरतलब है कि अगस्त 2019 में ऑर्टिकल 370 के समाप्त होने के बाद कश्मीर में होने वाली सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में से एक माना जा रहा है.
.
Tags: G20, G20 Summit, Srinagar News
FIRST PUBLISHED : May 19, 2023, 20:01 IST








