MP में बनेगा संत रविदास का मंदिर, 100 करोड़ का बजट, पीएम मोदी आएंगे सागर, एससी वोटरों पर नजर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोपाल. मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव जीतने के लिए सियासी दल हर वो दांव चल रहे हैं जो उसे जनता के बीच मजबूती दें. आदिवासी वोटरों के बाद अब बीजेपी सरकार ने अनुसूचित जाति के वोटरों को साधने के लिए बड़ा प्लान तैयार किया है. सागर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में संत रविदास मंदिर के भूमि पूजन का कार्यक्रम करने की तैयारी है.

प्रदेश सरकार से मिली जानकारी के मुताबिक 12 से 20 जून के बीच पीएम मोदी से बीना में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति मांगी गई है. राज्य सरकार ने पीएमओ से मिड जून में पीएम मोदी को सागर आने का न्योता दिया है.

100 करोड़ में बनेगा मंदिर
सागर में 100 करोड़ की लागत से संत रविदास का मंदिर बनाने की तैयारी है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसकी घोषणा की है मंदिर निर्माण के लिए जमीन का आवंटन हो चुका है. राज्य सरकार की कोशिश है कि 15 वी शताब्दी के संत कवि की स्मृति में रविदास का मंदिर बनाया जाए. सागर के पास बदतुमा गांव में सौ करोड़ की लागत से संत रविदास का मंदिर बनाया जाएगा.

आपके शहर से (भोपाल)

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश

ये भी पढ़ें- हनुमान भक्ति के बाद देवी आराधना : कमलनाथ करेंगे कामाख्या में अनुष्ठान, शिवराज का सलकनपुर प्लान

अनुसूचित जाति के वोटरों पर नजर
सागर में संत रविदास का मंदिर बनाकर बीजेपी सागर और उससे लगे बुंदेलखंड के दूसरे जिलों में भी अनुसूचित जाति के वोटरों को साधने की कोशिश कर रही है. यदि सागर की विधानसभा सीटों पर अनुसूचित जाति के वोटरों पर नजर डालें तो…

नरयावली विधानसभा सीट पर 59 हजार
बंडा में 54 हजार
सागर में 44 हजार
सुर्खी में 45 हजार
खुरई में 44 हजार एससी वोटर हैं.

5 सीटें ऐसी हैं जहां पर अहिरवार  वोट निर्णायक भूमिका में हैं. सिर्फ सागर जिला ही नहीं बल्कि सागर से लगे दमोह, टीकमगढ़, छतरपुर और रायसेन जिले के भी अनुसूचित जाति वोटरों को बीजेपी साधने की कोशिश में है. यही वजह है कि सागर में संत रविदास का भव्य मंदिर बनाने की तैयारी है. लेकिन उससे भी भव्य पीएम मोदी की मौजूदगी में होने वाला भूमि पूजन का कार्यक्रम होगा. इसके जरिए बीजेपी सागर और उससे लगे जिलों में एक बड़ा संदेश देने की कोशिश करेगी.

कांग्रेस को एतराज
हालांकि कांग्रेस राज्य सरकार के इस कदम को राजनीति से प्रेरित बता रही है. पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी के मुताबिक प्रदेश सरकार के कदमों से समाज का हर वर्ग परेशान है और ऐसे में संत रविदास का मंदिर कब तक बनकर तैयार होगा यह कहना मुश्किल है. यह सरकार का राजनीतिक फैसला है.

भव्य होगा कार्यक्रम
बीजेपी के प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी के मुताबिक पीएम मोदी की मौजूदगी से पार्टी का हर कार्यकर्ता उत्साहित होता है. हर उस समाज की चिंता बीजेपी कर रही है जो पिछड़ेपन का शिकार हैं. यदि किसी समाज की आस्था किसी के प्रति है तो उसे भी तवज्जो दी जा रही है. सागर में होने वाला कार्यक्रम भव्य होगा.

Tags: Madhya Pradesh Assembly, Pm modi latest news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें