CG Crime File: 27 दिन पहले गई जान, किडनी का पता लगाने खोदी गई कब्र, अब उठेगा सच्चाई से पर्दा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. पचपेड़ी थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति की मौत के बाद परिजनों ने किडनी चोरी का आरोप लगाया. इसके बाद पूरा प्रशासन चौकन्ना हो गया. रोड एक्सीडेंट में हुई इस शख्स की मौत के बाद परिजनों का आरोप था कि अस्पताल में मृतक की किडनी निकाल ली गई. जब यह शिकायत कलेक्टर सौरव कुमार तक पहुंचीं तो उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को सच्चाई का पता लगाने को कहा.

पचपेड़ी थाना क्षेत्र में रहने वाले धरमदास मानिकपुरी की 14 अप्रैल को एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी. इस मामले में धरमदास के बेटे और अन्य परिजनों ने शहर के प्रथम हॉस्पिटल पर किडनी चोरी का आरोप लगाते हुए पचपेड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. धरमदास के परिजनों की शिकायत पर पचपेड़ी पुलिस नायब तहसीलदार और डॉक्टरों की टीम के साथ कब्रिस्तान पहुंची.

मुश्किल था कब्र को निकालना
कब्रिस्तान में धरमदास की कब्र को निकालने के लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी. शव को दफनाए हुए 27 दिन हो चुके थे, इसलिए दफनाई गई जगह सख्त हो गई थी. इसके साथ ही बॉडी डिकम्पोज होने की आशंका भी बनी हुई थी. कब्रिस्तान में मजदूरों की मदद से कब्र की खुदाई शुरू की गई. खुदाई के बाद शव से काफी बदबू आने लगी. जैसे-तैसे मजदूरों ने शव को कब्र से बाहर निकाला. शव निकलाने के बाद छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) भेज दिया गया, यहां डॉक्टरों की टीम द्वारा पोस्ट मार्टम किया जाएगा.

” isDesktop=”true” id=”6239749″ >

ये भी पढ़ें: ‘गलत नजर से देखने के साथ गंदी डिमांड करते हैं…प्लीज मुझे सुसाइड करने दें’ महिला ने कलेक्टर से मांगी परमिशन

पोस्ट मार्टम की रिपोर्ट आने के बाद शिकायत सही जाने पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर सकती है. फिलहाल धरमदास के परिजनों के साथ ही प्रशासन को पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है. इसके साथ ही अस्पताल प्रबंधन भी पोस्ट मार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है, क्योंकि इसके बाद ही सच्चाई सामने आएगी और आरोपों की असलियत साबित हो सकेगी.

Tags: Bilaspur news, Chhattisgarh news, Kidney

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें