
रिपोर्ट- प्रियांक सौरव
मुजफ्फरपुर. बिहार में दो अलग-अलग समुदाय से ताल्लुक रखने वाले युवक-युवती ने प्रेम-प्रसंग में घर से भागकर शादी रचा ली. मामला मुजफ्फरपुर जिला का है. दरअसल जिले के सहबाजपुर की रहने वाली शबाना खातून को पड़ोस के रहने वाले अभिषेक से प्रेम हो गया, फिर दोनों ने शादी करने का मन बनाया, लेकिन बीच धर्म आड़े आ गई लेकिन प्रेमी जोड़ा धर्म और समाज की परवाह किये बगैर शादी की नीयत से भाग गए और दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में दोनों में एक दूसरे को अपना जीवन साथी मान कर शादी कर ली.
दोनों ने जब कोर्ट में शादी की तो उन्हें क्या पता था कि इधर मामला और उलझने वाला है लेकिन मुजफ्फरपुर से सामने आया ये मामला उल्टा पड़ गया. शबाना के परिजनों ने अभिषेक और उसके परिवार पर शबाना के अपहरण का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कर दिया जिसके बाद पुलिस अनुसन्धान में जुट गई, और दोनों को तलाश करने लगी. इस दौरान पुलिस लड़के के परिजनों पर दवाब बनाने लगी. ऐसे में शबाना मुजफ्फरपुर में नगर डीएसपी राघव दयाल के पास आई, और उसने हकीकत बताया कि उसका अपहरण नहीं हुआ है, बल्कि वो और अभिषेक एक दूसरे से प्यार करते है, इसलिए दोनों शादी की नियत से भाग गए थे.पुलिस ने लड़की को कोर्ट में ले जाकर 164 का बयान दर्ज कराया.
लड़की ने मीडिया के आमने आकर भी कहा कि उसके पति और ससुराल के लोगों को बेवजह फंसाया जा रहा है, उसका अपहरण नहीं हुआ था, वो स्वेच्छा से गई थी. शबाना ने बताया कि दोनों बालिग हैं और दोनों ने शादी कर ली है. शबाना कहती है कि वो अपने पति के साथ रहना चाहती है, उसने दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में शादी कर ली है. इस मामले में नगर डीएसपी राघव दयाल ने बताया कि बीते महीने अहियापुर में केस दर्ज कराया गया था, ऐसे में अब लड़की को बरामद कर लिया गया है, उसका 164 का बयान दर्ज किया जा रहा है.
.
Tags: Bihar News, Love marriage, Muzaffarpur news
FIRST PUBLISHED : May 19, 2023, 19:19 IST








