गोपालगंज. यदि आप भी गाड़ियों के शौकीन हैं और सस्ते दाम पर बाइक-कार, ट्रक खरीदना चाहते हैं तो शराबबंदी वाले बिहार में चले आइए. जी हां, यहां सस्ते दाम पर नीलामी में गाड़ियां मिल रहीं हैं. गोपालगंज में मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग ने वाहनों की नीलामी के लिए नयी सूची जारी की है. इनमें बाइक, स्कूटी, कार, ऑटो, पिकअप, ट्रक व बस समेत छोटी-बड़ी 123 गाड़ियां हैं, जिनकी इसी सप्ताह नीलामी होगी. नीलामी प्रक्रिया ऑफलाइन होगी. लाखों की गाड़ियां हजारों में मिलेंगी. लेकिन, इसके लिए पहले आवेदन करना होगा और फिर नीलामी की प्रक्रिया से गुजरना होगा.
बिहार में नयी नियमावली के तहत पकड़े गए वाहनों की जिला स्तर पर ही नीलामी होने जा रही है. मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग के अनुसार, गोपालगंज में 123 वाहनों की नीलामी 24 और 25 मई को होने जा रही है. उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि शराबबंदी कानून के तहत पकड़े गए वाहनों की कलेक्ट्रेट परिसर में नीलामी होगी. छोटी-बड़ी सभी 2022 से पहले पकड़ी गयी गाड़ियों की नीलामी के लिए सूची जारी कर दी गयी है.
नीलामी की पूरी प्रक्रिया जानिए : नीलामी के लिए वाहनों की सूची और रेट जारी किए गए हैं. जिस वाहन को लेना होगा, उसके लिए विभाग के नाम से निर्धारित रेट की 20 फीसद रकम का डिमांड ड्राफ्ट और आवेदन उत्पाद विभाग के कार्यालय में जमा करना होगा. उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार के मुताबिक आवेदन करने के लिए 22 मई तक तिथि निर्धारित की गयी है. आवेदन करनेवाले को ही बोली प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा और जो आवेदक सबसे अधिक बोली लगाएगा, उसे ही वाहन दिया जाएगा.
आपके शहर से (गोपालगंज)

Saharsa News : बेटियों को शादी में करना है गिफ्ट तो सहरसा की इस दुकान में मिलेगा सस्ता सामान

इस बार बैकग्राउंड में नहीं; नीतीश कुमार के हाथ में ‘लाल किला’! पोट्रेट देख मंद-मंद मुस्कुराए, देखिए Video

Vat Savitri Vrat 2023 : आरा में वट सावित्री व्रत को लेकर दिखा उत्साह, जानिए इस पूजा का महत्व और पूजन विधि

ममगध यूनिवर्सिटी में एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर तैयार, जानें कब होगी शुरूआत

Good News: सोलर लाइट से रोशन हुई गया की पहली पंचायत, जीपीएस से हो रही मॉनिटरिंग

OMG! जयमाला के बाद दुल्हन ने किया शादी से इनकार, कहा- दूल्हे का रंग काला है, लोग मजाक उड़ाएंगे

SSC CGL exam: एसएससी सीजीएल का एग्जाम कितनी बार दे सकते हैं?

यात्रीगण कृपया ध्यान दें.. गरीब रथ समेत 2 जोड़ी ट्रेनें रद्द, 4 देर से चलेंगी, जानें पूरी वजह और डिटेल

Good News: नालंदा के राजगीर में होगी सरस्वती नदी की महाआरती, जानें क्या है तैयारी

चिराग पासवान का नीतीश कुमार पर तंज- 40 MLA वाले को कोई नेता क्यों माने, देश उनको PM क्यों बनाये
वाहनों को पसंद करने पहुंच रहे लोग
सस्ते दाम पर वाहनों को खरीदने के लिए यूपी से भी काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. नीलामी में हिस्सा लेने के लिए आवेदन कर रहे हैं. नीलामी की वाहन देखने के लिए चेकपोस्ट और उत्पाद विभाग के मालखाना में पहुंच रहे हैं. ज्यादातर लोगों द्वारा कार के लिए आवेदन किया जा रहा है. न्यूनतम दाम बेहद कम हैं. साइकिल के लिए 50 से 100 रुपए, बाइक के लिए 1500 रुपए से पांच हजार रुपए तक, कार के लिए 10 हजार से शुरू है, जबकि ट्रक के लिए 30 हजार रुपए न्यूनतम रेट है.
.
Tags: Bihar News, Gopalganj news
FIRST PUBLISHED : May 19, 2023, 18:59 IST








