हाइलाइट्स
पत्नी द्वारा पति की हत्या किये जाने का ये मामला रांची से जुड़ा है
पुलिस ने इस केस में आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है
आरोपी पत्नी ने भाई की मदद से इस घटना को अंजाम दिया था
रांची. शुक्रवार को पूरे देश में वट सावित्री का त्योहार मनाया जा रहा है और सुहागिनें अपने सुहाग की रक्षा और लंबी आयु के लिये व्रत कर रही हैं लेकिन इसी बीच झारखंड से हत्या का एक ऐसा मामला आया है जिसे पुलिस ने सुलझाया तो जरूर लेकिन जब हकीकत आई सामने तो पुलिस के भी पैरों ताले जमीन खिसक गई. दरअसल हत्या की इस घटना को पत्नी ने अंजाम दिया था और अपने पति की हत्या कर दी थी. खास बात है कि वट सावित्री के पर्व से पहले हुई इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पत्नी ने वट सावित्री की पूजा के लिये खरीदारी भी की ताकि किसी को शक न हो.
जब पुलिस ने आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो पूरी घटना सामने आई. आरोपी पत्नी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हत्या करने और सुबूत मिटाने की जानकारी हासिल की थी. आरोपी ने इस घटना को हत्या अपने भाई के साथ मिलकर अंजाम दिया था. पूरा मामला रांची से जुड़ा है. रांची के रातू थाना क्षेत्र के गोविंदपुर में जमीन कारोबारी राजकुमार शाही अपनी पत्नी सोनी देवी के साथ किराए के मकान में रहा करते थे लेकिन पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था. इसे लेकर पत्नी सोनी देवी ने अपने पति की हत्या की साजिश रच डाली.
हत्या की वारदात को अंजाम देने के लिए सोनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रही थी ताकि हत्या के सुबूत पुलिस को न मिल पाये. वरदात वाली रात सोनी ने अपने भाई सचिंद्रनाथ मिश्रा की मदद से अपने ही सुहाग को उजाड़ दिया. आरोपी ने बड़े ही शातिराना अंदाज में वारदात को अंजाम दिया. मंगलवार (16 मई) की दोपहर को राजकुमार शाही की लाश खून से लथपथ मच्छरदानी में लिपटी हुई उनके कमरे में मिली. सूचना पर पुलिस पहुंची तो पत्नी ने बताया कि वह वट सावित्री पूजा की खरीददारी के लिए बाजार गई थी घर लौटी तो पति की लाश मिली.
आपके शहर से (रांची)

Guru Pushya Yoga 2023: 25 मई को बन रहा गुरुपुष्य योग, बैद्यनाथ धाम के ज्योतिषी से जानें माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय

Indian Railways: जसीडीह होकर चलेगी पटना-हावड़ा समर स्पेशल ट्रेन, यहां चेक करें डिटेल

Bokaro News: बोकारो की फेमस है प्रेम मटका लस्सी, बनारस की तर्ज पर बनाई और परोसी जाती है

यात्रीगण कृपया ध्यान दें.. गरीब रथ समेत 2 जोड़ी ट्रेनें रद्द, 4 देर से चलेंगी, जानें पूरी वजह और डिटेल

Jharkhand Weather Update: झारखंड वासियों को मिलेगी गर्मी से राहत, मौसम विभाग का सामने आया बड़ा अपडेट

Palamu News:पलामू की ये लाइब्रेरी सुनाती है आजादी की गाथा, आज के युवा यहां पढ़कर बन रहे अफसर

जंगल में फटा नक्सलियों द्वारा प्लांट किया गया IED बम, पत्ता तोड़ने के गए बच्चे के उड़े चिथड़े, मौके पर मौत

लाल रसीली लीची से सजा गुमला का बाजार, खरीदारी को लेकर लोगों में दिख रहा उत्साह

Godda News: जिला प्रशासन की ये खास योजना से गांव के लिए बनेगा वरदान,गर्मी में पानी की समस्या से मिलेगा निजात

Palamu News: आदिवासी युवती से मारपीट के मामले में एनएचआरसी सख्त,राज्य सरकार और DGP को भेजा नोटिस

रांची से वाराणसी और कोलकाता की दूरी घट जाएगी, जानें कब तक बनेगी 6 लेन सड़क
अनुसंधान मे पुलिस को कुछ ऐसे सुराग मिल गए जिससे पुलिस को शक सोनी देवी पर हुआ जिसके बाद पूछताछ मे सोनी टूट गई और उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया. हत्यारोपी सोनी ने पुलिस को बताया कि वह पति की प्रताड़ना से तंग आ चुकी थी. लव मैरेज के बावजूद शादी के बाद से ही पति ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया था. वह पति की रोज-रोज की मारपीट से तंग आ चुकी थी. घटना वाली रात भी पति-पत्नी में विवाद हुआ, जिसके बाद सोनी ने अपने पति को बेहोशी की दवा दी और फिर अपने भाई के साथ मिलकर दाब हमला कर हत्या कर दी और मच्छरदानी मे लपेट घर मे ही छोड़ दिया.
सुबह किसी को हत्या की भनक भी सोनी ने नहीं लगने दी और फिर वट सावित्री के पूजा के लिए समान लेने घर से निकल गई. वो जब लौटी तो पति की हत्या की बात कह चीखने चिल्लाने लगी थी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की. बहरहाल पुलिस मामले मे पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर मिले साक्ष्य और सोनी देवी के बयान पर इस हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए सोनी देवी और मृतक के साला सचिंद्रनाथ मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है.
.
Tags: Crime News, Husband murder, Jharkhand news, Murder, Ranchi news
FIRST PUBLISHED : May 19, 2023, 18:37 IST








