
परमजीत कुमार/देवघर. गर्मी आते ही ट्रेन में भीड़ बढ़ जाती है. इस वजह से रेल विभाग की तरफ से समर स्पेशल ट्रेन चला रहा है, जो कि जसीडीह से होकर गुजरेगी. इससे जसीडीह से हावड़ा और पटना जाना आसान हो जाएगा. आसनसोल रेल डिवीजन के पीआरओ अमिताभ चाटर्जी से मिली जानकारी के अनुसार, यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल विभाग के द्वारा यह फैसला लिया गया है. वहीं, पटना और हावड़ा से 21 मई से 25 जून तक प्रत्येक रविवार को गाड़ी संख्या 02024/02023 पटना-हावड़ा-पटना सुपरफास्ट समर स्पेशल चलाने का निर्णय लिया गया है.
गाड़ी संख्या 02024 पटना-हावड़ा सुपरफास्ट समर स्पेशल 21 मई से 25 जून तक प्रत्येक रविवार को पटना से 05.30 बजे प्रस्थान कर 05.43 बजे पटना साहिब, 06.08 बजे बख्तियारपुर, 06.20 बजे बाढ़, 06.45 बजे मोकामा, 06.52 बजे हाथीदह, 07.13 बजे लखीसराय, 07.36 बजे जमुई, 08.21 बजे झाझा, 08.59 बजे जसीडीह, 09.20 बजे मधुपुर, 09.52 बजे जामताड़ा, 10.06 बजे चितरंजन, 10.39 बजे आसनसोल एवं 11.15 बजे दुर्गापुर रुकते हुए 13.25 बजे हावड़ा पहुंचेगी.
वापसी में गाड़ी संख्या 02023 हावड़ा-पटना सुपरफास्ट समर स्पेशल 21 मई से 25 जून तक प्रत्येक रविवार को हावड़ा से 14.15 बजे प्रस्थान कर 16.08 बजे दुर्गापुर, 16.40 बजे आसनसोल, 17.14 बजे चितरंजन, 17.30 बजे जामताड़ा, 18.01 बजे मधुपुर, 18.26 बजे जसीडीह, 19.30 बजे झाझा, 19.50 बजे जमुई, 20.18 बजे लखीसराय, 20.38 बजे हाथीदह, 20.52 बजे मोकामा, 21.10 बजे बाढ़, 21.30 बजे बख्तियारपुर एवं 22.03 बजे पटना साहिब रुकते हुए 22.30 बजे पटना पहुंचेगी.
.
Tags: Deoghar news, Indian Railways, Jharkhand news
FIRST PUBLISHED : May 19, 2023, 17:56 IST








