
सांप और इस प्रजाति से जुड़े तमाम रेंगने वाले जीवों के वीडियो इंटरनेट पर देखने को मिलते रहते हैं. जिससे सांप से प्यार करने वाले और सांप के शौकीन अक्सर साझा करते रहते हैं. कई बार सांप के रेस्क्यू ऑपरेशन की तस्वीरें भी वायरल हो जाती हैं. जिसमें उन्हें देखते ही इंसान खौफ से भर जाता है. सांप एक जहरीला जीव होता है. कुछ प्रजातियां जहरीली ना भी हो तो कई लोग उसे देखकर ही सदमे में आ जाते हैं. आम लोगों को ज़हरीले या बिना जहर वाले सांप की पहचान नहीं होती. ऐसे में उससे दूरी बनाए रखना ही बेहतर है विकल्प होता है.
सोशल मीडिया पर शेयर वीडियो में एक बच्चा विशाल अजगर के साथ खिलौने की तरह खेलता दिखाई दिया. खतरनाक जीव के साथ बच्चे का ये दोस्ताना हर किसी को हैरान कर गया. वीडियो देखने वाले खौफ से दहशत में आ गए. क्योंकि बच्चा अजगर के साथ सिर्फ खेल ही नहीं रहा था. बल्कि उसकी गर्दन हाथ से दबोचता भी नजर आया, जो बेहद खतरनाक हो सकता था. वीडियो को 93,000 से ज्यादा व्यूज मिले हैं जिसे @TheFigen_ नाम के ट्विटर अकाउंट पर साझा किया गया है.
खिलौने की तरह सांप से खेलता दिखा बच्चा
वायरल वीडियो में एक बच्चा विशाल अजगर के साथ खेलते हुए इतना खुश था कि जैसे वो उसका पसंदीदा खिलौना हो. इस दौरान उस मासूम बच्चे के चेहरे पर अजगर जैसे खतरनाक जीव का कोई भी खौफ नहीं था. आमतौर पर बच्चों को जानवरों से डर नहीं लगता. क्योंकि वो नहीं जानते कि वे कितने खतरनाक साबित हो सकते हैं. वीडियो में बच्चा अजगर के साथ बिल्कुल अकेला दिखाई दे रहा है. जिसका कोई वीडियो बना रहा था. अजगर ऐसा जीव होता है जो एक बार अपने मजबूत पकड़ में किसी को जकड़ लें तो छुड़ाना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में बच्चे को इस खतरनाक अजगर के साथ अकेले छोड़ना परिवार की बड़ी लापरवाही का सबूत है.
Irresponsible parents. pic.twitter.com/LDJWbYvIS2
— Figen (@TheFigen_) May 16, 2023
.
Tags: Ajab Gajab news, Khabre jara hatke, Python Viral Video, Wildlife Viral Video
FIRST PUBLISHED : May 19, 2023, 17:44 IST








