रिपोर्ट-अजय कुमार पटवा
उज्जैन. उज्जैन में पशु प्रेम की अनोखी मिसाल देखने को मिली है. यहां गाय लक्ष्मी मीरा की मौत के बाद गांव के लोगों ने सम्मान के साथ उसकी अंतिम यात्रा निकाली. अब उसकी याद में गांव वासियों ने मिलकर मृत्युभोज दिया. इस दौरान निमंत्रण कार्ड बांटे गए. भोजन में छह प्रकार के पकवान बनवाए गए.
उज्जैन की घट्टिया तहसील के बकानिया गांव में बीते दिनों गाय की अंतिम यात्रा निकाली गई थी. गाय का विधिवत हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किया गया था. अपनी लाडली गाय की याद में गांव वासियों ने भोजन प्रसादी का आयोजन किया. इस दौरान निमंत्रण कार्ड बनवा कर लोगों को भेजे गए. गाय की फोटो रखकर उसे याद किया गया और मृत्यु भोज दिया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हुए थे.
मृत्युभोज के लिए ग्रामीणों ने इकट्ठे किए पैसे
उज्जैन में गाय के अंतिम संस्कार के बाद मृत्यु भोज कराया गया है. मृत्यु भोज के लिए निमंत्रण पत्र बनवाकर गांव में बांटे गए. इस मृत्यु भोज का आयोजन कराने के लिए गांव वालों ने मिलकर डेढ़ लाख रुपए इकट्ठे किए थे. 1 दिन पहले गाय को याद किया गया. इसके अगले दिन मृत्यु भोज में तरह-तरह के व्यंजन बनाए गए थे. इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और उन्होंने कहा कि गाय की याद में हर साल आयोजन किए जाएंगे.
आपके शहर से (उज्जैन)

Weather Update: 23 मई के बाद सागर में फिर होगी बारिश, चलेंगी तेज हवाएं

CBI SI Salary: सीबीआई में सब इंस्पेक्टर की कैसे मिलती है नौकरी, कितनी होती है सैलरी? जानें किस पद तक होता है प्रमोशन

Harda: मामूली विवाद में बीच-बचाव करने आए शख्स की चाकू घोंप कर हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

MP: 21 मई को हवाई जहाज से रवाना होंगे बुजुर्ग तीर्थयात्री, जानें कितना ले जा सकते हैं लगेज, क्या है शिड्यूल

Film Jantar: श्रापित गांव की कहानी फिल्मी पर्दे पर होगी रिलीज, जानिए क्यों चर्चा में है रीवा की फिल्म ‘जंतर’

‘जब तक बुंदेलखंड राज्य नहीं बनेगा, तब तक शादी नहीं’, इस शख्स ने ली अनोखी प्रतिज्ञा

Raid : बीड़ी-सिगरेट बनाने वाली केजीएच ग्रुप कंपनी पर जीएसटी का छापा, जिम्मेदार गायब, दस्तावेज जब्त

गोडसे पर गदर : हिंदू महासभा ने फिर की जयंती मनाने की कोशिश, पुलिस ने कार्यक्रम रुकवाया, हटा दी फोटो

13 साल की सगी भतीजी को अपने घर ले आई बुआ, सबके साथ कराने लगी गलत काम, दर्दनाक है युवती की कहानी

MP CG SuperFast 100 | MP Chhattisgarh News | Aaj Ki Taaja Khabar | आज की ताजा खबरें | Latest News
गाय को परिवार के सदस्य की तरह मानते थे ग्रामीण
ग्रामीण जितेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि बकानिया गांव में गाय लक्ष्मी मीरा 15 साल से रह रही थी. गांव के लोग उसे अपने परिवार के सदस्य की तरह मानते थे. उसकी मौत के बाद लोगों ने बैंड बाजे के साथ उसकी शव यात्रा निकाली थी. वही आज गांव वालों ने उसकी याद में मृत्यु भोज करवाया है. इसमें 300 से अधिक लोग शामिल हुए थे. इस दौरान महिलाओं ने गाय को साड़ी ओढ़ाई और धूप दी.
.
Tags: Cow, Madhya pradesh news, MP News Today, Ujjain news
FIRST PUBLISHED : May 19, 2023, 16:39 IST








