Lychee Health Benefits: गर्मी के मौसम में आम की तरह लोगों को लीची का भी बेसब्री से इंतजार रहता है. गोल-गोल रसीली, मीठी लीची कई गुणों से भरपूर होती है. सोपबेरी (Soapberry) फैमिली से आने वाली लीची में कई पौष्टिक तत्व जैसे विटामिन सी, बी6, नियासिन, राइबोफ्लेविन, फोलेट, कॉपर, पोटैशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम आदि होते हैं. साथ ही इसमें डाइटरी फाइबर, प्रोटीन, पॉलीफेनोलिक कम्पाउंड्स भी होते हैं. आइए जानते हैं लीची खाने के सेहत पर क्या-क्या फायदे होते हैं.
01

लिवर के लिए हेल्दी है लीची- वेबएमडी डॉट कॉम में छपी एक खबर के अनुसार, लीची के सेवन से लिवर को कई फायदे होते हैं. लिवर शरीर में कई महत्वपूर्ण कार्य करता है. यह पोषक तत्वों को उन पदार्थों में परिवर्तित करता है, जिनका उपयोग आपका शरीर कर सकता है. साथ ही लिवर विषाक्त पदार्थों को भी निकाल बाहर करता है. कई अध्ययनों में यह पाया गया है कि लीची लिवर की बीमारी को नियंत्रित करने में मदद कर सकती है.Image-Canva
02

लीची करे कैंसर रिस्क कम- लीची के अर्क यानी एक्सट्रैक्ट में कुछ संभावित एंटी-कैंसर प्रॉपर्टीज होती हैं, जो कई तरह के कैंसर की कोशिकाओं को शरीर में बढ़ने से रोक सकती हैं. हालांकि, इस पर अभी अधिक अध्ययन करने की जरूरत है. फिर भी आप गर्मी के सीजन में लीची का भरपूर सेवन जरूर करें, ताकि आपको इस फल का अधिक से अधिक लाभ मिल सके. Image-Canva
03

पाचन तंत्र रखे दुरुस्त- लीची में डाइटरी फाइबर होने के कारण यह मल को लूज करने में मदद करता है. पाचन संबंधित समस्याओं को लीची कम करती है. फूड पास करने की प्रक्रिया को बढ़ाती है, जिससे भोजन जल्दी पचता है. कब्ज और गैस्ट्रोइंटेस्टिनल संबंधित समस्याओं से परेशान रहते हैं तो लीची का सेवन जरूर करें. यह फल हड्डियों और हार्ट हेल्थ के लिए भी अच्छा है. लीची शरीर के लिए बेहद हेल्दी फ्रूट है. Image-Canva
04

हेल्दी हार्ट के लिए खाएं लीची- लीची में कुछ ऐसे कम्पाउंड होते हैं, जो हार्ट के लिए हेल्दी होते हैं. ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखती है लीची. लीची में मौजूद पॉलीफेनॉल हार्ट संबंधित समस्याओं से बचाता है. लीची के अर्क में एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो हार्ट डिजीज होने से बचाते हैं. इस सीजन आप लीची खाने का भरपूर आनंद उठाएं. Image-Canva
05

लीची इम्यूनिटी करे मजबूत- यदि आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होगी तो आप जल्दी-जल्दी बीमार पड़ेंगे. ऐसे में विटामिन सी से भरपूर लीची खाने से इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग होगी. साथ ही विटामिन सी से भरपूर चीजों के सेवन से स्ट्रोक का रिस्क भी कम होता है. आप बार-बार होने वाली सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार आदि से भी बचे रहेंगे. Image-Canva
06

वजन कम करे लीची- यदि आपका वजन बढ़ रहा है तो यही मौका है लीची खाने का. लीची के सेवन से आप वजन को कंट्रोल में रख सकते हैं. चूंकि, इसमें फाइबर होता है, जो पेट को देर तक भरे होने का अहसास कराता है. इसके एक्सट्रैक्ट यानी अर्क में एंटी-ओबेसिटी गुण मौजूद होते हैं, जो बढ़ते वजन का कंट्रोल करने में बेहद गुणकारी है. Image-Canva








