कौन निभा रहा है ‘आदिपुरुष’ में लक्ष्मण की भूमिका, कभी टीवी पर रहे मशहूर, क्या अब खुलेगी किस्मत?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. प्रभास, सैफ अली खान और कृति सेनन की फिल्म ‘आदिपुरुष’ जल्द ही दर्शकों को सामने आएगी. पौराणिक कथा रामायण पर आधारित इस फिल्म में प्रभास भगवान ‘राम’ और कृति ‘सीता’ और सैफ ‘रावण’ के रोल में दिखने वाले हैं. इन सभी के अलावा एक्टर सनी सिंह निज्जर ‘आदिपुरुष’ में भगवान ‘राम’ के भाई ‘लक्ष्मण’ का किरदार निभा रहे हैं. यह उनके लिए पहली बार है कि वह साउथ और बॉलीवुड सुपरस्टार प्रभाष, सैफ और कृति संग स्क्रीन शेयर कर रहे हैं. फिल्म का ट्रेलर और पोस्टर लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. फिल्म के सभी कास्ट अपने किरदार और लुक को खबरों में छाए हुए है. फैंस फिल्म से जुड़े सभी कास्ट के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने के बेताब हैं. लेकिन क्या आपको पता है ‘आदिपुरुष’ में ‘लक्ष्मण’ निभाने वाले सनी सिंह पहली बार किसी भारी बजट में बनने वाली फिल्म में काम कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने जिन फिल्मों में काम किया उसे लेकर वह उतने लाइमाइट में नहीं रहे, जितनी ज्यादा आजकल वह ‘आदिपुरुष’ को लेकर हैं.

आपको बता दें कि सनी सिंह ने ‘दिल तो बच्चा है जी (2011)’ और ‘आकाश वाणी (2013)’ जैसी फिल्मों में कैमियो के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था. हालांकि साल 2015 में आई ‘प्यार का पंचनामा 2′ ने उन्हें वह पहचान दिलाई जो वह हमेशा से चाहते थे.’प्यार का पंचनामा 2’ (2018) के बाद सनी को ‘दे दे प्यार दे’ में देखा गया. इसके बाद वह कार्तिक आर्यन संग ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ सुपरहिट फिल्म में काम कर दर्शकों पर छा गए थे.

इन सभी फिल्मों में सनी साइड रोल किया था. लेकिन अपनी शानदार एक्टिंग से हर किसी का दिल जीत लिया था. इन फिल्मों के अलावा सनी ने ‘झूठा कहीं का’, ‘जय मम्मी दी ‘, ‘उजड़ा चमन’ (2019) फिल्मों में लीड रोल प्ले किया था. मगर अफसोस वह इन दोनों ही फिल्मों से दर्शकों पर कोई खास असर नहीं छोड़ पाए. उनकी ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फेल रहीं.

sunnysingh

टीवी की दुनिया में रहे फेमस
6 अक्टूबर 1985 को दिल्ली में जन्में सनी सिंह फिल्मी घराने से संबंध रखते हैं. उनके पिता जय सिंह निज्जर हिंदी सिनेमा के मशहूर फिल्म एक्शन डायरेक्टर और डायलॉग राइटर हैं. वह चेन्नई एक्सप्रेस (2013) , सिंघम (2011) और शिवाय (2016) के लिए जाने जाते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सनी बचपन से ही एक्टर बनना चाहते थे. इसलिए उन्होंने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म इंग्लिश बाबु देसी’ में से की थी. इस के बाद टीवी पर अपनी एक्टिंग से तहलका मचाया था. उन्होंने 1995 में दूरदर्शन के फेमस शो ‘देख भाई देख’ से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया. बाद में एकता कपूर के सीरियल ‘कसौटी ज़िंदगी की’ में सक्षम का रोल निभाकर दर्शकों पर छा गए थे.

” isDesktop=”true” id=”6248023″ >
‘आदिपुरुष’ में सनी की फीस
यूं तो सनी को बॉलीवुड में आए हुए काफी दिन हो चुके हैं. लेकिन वह अभी भी अपनी पहचान बनने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. अब वह लंबे समय बाद मल्टी स्टारर ‘आदिपुरुष’ में दिखने वाले हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म 700 करोड़ में बनकर तैयार हुई है. बताया जा रहा है कि इस फिल्म के लिए सनी ने 1.5 करोड़ रुपये की फीस ली है. अब देखना है कि इस फिल्म से सनी अपनी डूबी हुई किस्मत को चमका पाएंगे की नहीं.

Tags: Actor Prabhas, Entertainment news., Entertainment Special, Kriti Sanon, Saif ali khan

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें