OMG! शहद चखने के लिए पेड़ पर चढ़ा भालू, पुलिस और वन विभाग की टीम हैरान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अर्पित बड़कुल, दमोह. जिले के हटा ब्लॉक के रसीलपुर गांव में इन दिनों भालुओं की आमद की खबरें सामने आ रही हैं. ताजा मामला चोपरा हार का है, जहां एक पेड़ पर ग्रामीणों को भालू दिखाई दिया. इसे देख ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं हुआ कि रिहायशी इलाके में भालू की एंट्री हुई हो. हाल ही में एक भालू देवलाई बटियागढ़ गांव में दिखाई दिया था, जिसका वीडियो काफी वायरल हुआ था. आपको बता दें कि जिले के मड़ियादो इलाके को पन्ना टाईगर रिजर्व में शामिल किया गया है, जिस कारण अक्सर जंगली जानवर जंगल के रास्ते होते हुए रहसी इलाकों में आ जाते हैं. इस डर से ग्रामीण रात में कहीं आते-जाते नहीं हैं.

अब रसीलपुर गांव में एक बार फिर से भालू दिखाई दिया है. जैसे ही ग्रामीणों ने भालू को पेड़ पर चढ़ा हुआ देखा, तो उन्होंने फौरन इसकी सूचना डॉयल 100 पुलिस और हटा वन विभाग को दी. सूचना पर पहुचीं हटा पुलिस और वन विभाग की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर भालू को पकड़ लिया.
गौरतलब है कि पिछले 4 दिनों पहले हटा वन परिक्षेत्र के देवलाई बटियागढ़ गांव में एक खेत में भालू के दौड़ते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. अब ग्रामीणों और रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही टीम द्वारा यह आशंका जताई जा रही है कि यह वही भालू हो सकता जो रसलीपुर गांव के पेड़ पर चढ़ा है.

वहीं इस पूरे मामले में हटा वन परिक्षेत्र अधिकारी ऋषि तिवारी ने बताया कि पेड़ पर चढ़ा भालू मधुमक्खी के छत्ते का शहद खाने के लिए सम्भवतः पेड़ पर चढ़ा होगा, जिसको सुरक्षित जंगल में छोड़ने का प्रयास किया जा रहा है.

.

FIRST PUBLISHED : May 19, 2023, 13:28 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें