आधी रात को 7 फीट लंबा अजगर जंगल से निकल कर आया मुख्य सड़क पर, देखें अजगर का रेस्क्यू Video

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 शक्ति सिंह/ कोटा. कोटा के रावतभाटा रोड पर देर रात 12 बजे एक 7 फिट लंबा अजगर मुख्य सड़क पर बीचो बीच आ पहुंचा. वहां से गुजर रहे लोगों ने जब अजगर को सड़क को पार करते देखा तो एक-एक कर वहां से गुजर रहे राहगीरों की भीड़ जमा हो गई. अजगर भी बीच में बने डिवाइडर पर बैठ गया. वहां मौजूद लोगों ने पुलिस प्रशासन को सूचना दी. पुलिस प्रशासन ने पहुंचकर पहले तो भीड़ को हटाया और फिर स्नेक कैचर गोविंद शर्मा को सूचना दी. गोविंद शर्मा ने वहां पहुंचकर अजगर का सावधानीपूर्वक किया रेस्क्यू और जंगल में रिलीज कर दिया.

गोविंद शर्मा ने बताया कि यह 7 फीट लंबा अजगर जंगल से निकलकर सड़क पर आ गया. वाहनों और लाइटों की रोशनी की वजह से बीच डिवाइडर पर बैठ गया. अजगर का सावधानीपूर्वक रेस्क्यू कर वन विभाग के अधिकारियों को सूचना कर जंगल में ही रिलीज कर दिया. अजगर को देखने के लिए सड़क पर वहां से गुजर रहे राहगीर रुक गए थे.

गोविंद शर्मा ने बताया कि फॉरेस्ट वाले एरिया में जंगली जानवर जंगल से निकलकर बाहर आ जाते हैं. तो रात के समय ध्यान रखें वाहनों को सावधानीपूर्वक ही चलाएं. इन बेजुबान जानवरों को या तो सड़क पार कर लेने दे या फिर वन विभाग पुलिस प्रशासन को सूचना दें ताकि इनको सुरक्षित रखा जा सके. यह बेजुबान जानवर किसी को नुकसान नहीं पहुंचाते जब तक की इनके साथ कोई छेड़खानी ना हो या फिर इन्हें परेशान न किया जाए.

सांप का रेस्क्यू करवाने के लिए गोविंद को उनके मोबाइल नंबर 9602987347 पर कॉल कर आप बुला सकते हैं.

.

FIRST PUBLISHED : May 19, 2023, 13:12 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें