बॉलीवुड से ज्यादा सी-ग्रेड फिल्मों में किया काम, जेल में बिताए 3 साल, अब कहां हैं सलमान खान की एक्ट्रेस?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. आज जिस एक्ट्रेस की यहां बात करने जा रहे हैं उन्होंने अपने करियर में करीबन 20 फिल्मों में काम किया था. हालांकि, एक भी फिल्म से ये एक्ट्रेस खुदको स्थापित नहीं कर पाई थीं. अगर इस एक्ट्रेस के फिल्मी करियर की बात करें तो फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ की बात करना तो बनता ही है. अगर आप सोच रहे हैं कि हम यहां फिल्म की लीड एक्ट्रेस भाग्यश्री की बात कर रहे हैं, तो आप गलत हैं. हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं उन्होंने ‘मैंने प्यार किया’ में ‘दूधवाली’ का किरदार अदा किया था. 

जिस एक्ट्रेस की यहां बात हो रही है वो कोई और नहीं बल्कि हुमा खान हैं. हुमा खान ने ‘मेरी ललकार’,’खूनी रात’ जैसी बॉलीवुड फिल्मों में काम किया था. इन फिल्मों से पहचान न बना पाने के बाद एक्ट्रेस अलग रास्ता तराशने में जुट गईं. जब उन्हें कहीं काम नहीं मिला तो उन्होंने सी ग्रेड फिल्मों का सहारा लिया. हुमा खान को आज ज्यादातर सी- ग्रेड फिल्मों के लिए ही जाना जाता है.

पाकिस्तान में जन्मीं इस एक्ट्रेस का विवादों से भी गहरा नाता रहा है. हुमा खान सी- ग्रेड फिल्मों के सहारे गुजारा कर ही रही थीं कि अचानक उनकी एक गलती के चलते उनका पूरा करियर चौपट हो गया. ये वाकया आज से 11 साल पहले का है. 2012 में हुमा खान पर उनके घर में काम करने वाली नौकरानी ने संगीन आरोप लगाए थे.

बच्ची के साथ करती थीं मारपीट-
खबरों की मानें तो हुमा खान पर एक बच्ची को बंधक बनाने और उससे जबरन काम कराने का आरोप लगा था. फिल्मों में डूबते करियर को देखते हुए एक्ट्रेस पुणे शिफ्ट हो गई थीं, लेकिन जब वह मुंबई छोड़कर जा रही थीं तो वह अपने घर में काम करने वाली नौकरानी की बेटी को अपने साथ ले गई थीं. ये एक्ट्रेस न सिर्फ उस छोटी सी बच्ची से जबरन काम कराती थीं बल्कि उसके साथ मारपीट भी करती थीं.

मिली थी 3 साल की सजा-
2012 में ये मामला सामने आने के बाद एक्ट्रेस के खिलाफ केस दर्ज किया गया और उन्हें दोषी पाया गया था. दोषी करार दिए जाने के बाद हुमा खान को 3 साल की सजा भी सुनाई गई थी. हालांकि, अब ये एक्ट्रेस कहां और किस हाल में हैं ये कोई नहीं जानता है.

Tags: Bhagyashree, Entertainment Special, Salman khan

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें