26/11 आतंकी हमल के आरोपी राणा से पहले इस खूंखार गैंगस्‍टर को विदेश से ले आई सरकार, अर्श डल्ला का है खास

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

अर्श डल्ला का खास अमृतपाल सिंह हेयर को फिलीपींस से भारत लाया गया.
अमृतपाल सिंह हेयर अर्श डल्ला का अधिकांश काम देखता था.

नई दिल्ली. खालिस्तानी समर्थक आतंकी अर्श डल्ला और कनाडा में मौजूद आतंकी सुक्खा दूनी का करीबी अमृतपाल सिंह हेयर को फिलीपींस से भारत लाया गया है. खालिस्तान टाइगर फोर्स से जुड़े अमृतपाल को फिलीपींस से डिपोर्ट कर गुरुवार की देर रात को भारत लाया गया है. दिल्ली एयरपोर्ट पर आते ही एनआईए ने अमृतपाल को गिरफ्तार कर लिया. प्राप्त जानकारी के मुताबिक खालिस्तान समर्थक आतंकी अर्श डल्ला का सारा ऑपरेशन फिलीपींस में बैठकर गैंगस्टर मनप्रीत और अमृतपाल सिंह हेयर ही संभाल रहे थे.

अमृतपाल सिंह हेयर मूल रूप से पंजाब के मोगा जिले का रहने वाला है, जो लंबे वक्त से फिलीपींस में मौजूद था और उसके इशारे में पंजाब में कई खूनी वारदात को अंजाम भी दिया गया. इंटरपोल और सेंट्रल एजेंसी और इंटरनेशनल एजेंसी की मदद से भारत को बड़ी कामयाबी मिली है. बता दें कि अर्श डल्ला को भी इसी साल गृह मंत्रालय ने आतंकी घोषित किया था. उसका असली नाम अर्शदीप सिंह गिल है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक डल्ला सारे ऑपरेशन की रूपरेखा तैयार करता था. फिलीपींस में बैठकर गैंगस्टर मनप्रीत और अमृतपाल उसको संभालते थे.

अर्श डल्ला पंजाब पुलिस के मोस्टवांटेड अपराधियों में से एक है. साल 2020 में वह अपने एक साथी सुखा की हत्या कर कनाडा भाग गया था. इसके बाद उसने अपने संपर्क पाकिस्तान सहित कई देशों में बनाए. अर्शदीप कनाडा में बैठे हरदीप सिंह निज्जर का करीबी भी है. मई 2022 में अर्शदीप के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया जा चुका है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस की जांच में सामने आया है कि वह फिरौती, हत्या और अन्य आतंकी अपराधों में शामिल गैंगस्टों का नेटवर्क चलाता था.

Tags: Khalistan, NIA

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें