G7 समिट के लिए PM मोदी हिरोशिमा रवाना, कहा- उनकी मौजूदगी अहम, क्योंकि इंडिया कर रहा G20 की अध्यक्षता

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

PM मोदी G-7 समिट के लिए जापान रवाना.
PM मोदी ने कहा कि G7 समिट में उनकी मौजूदगी के विशेष मायने.
PM मोदी ने कहा कि क्योंकि भारत इस समय G20 की अध्यक्षता कर रहा.

नई दिल्ली. G-7 समिट के लिए रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा कि जापान में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन में उनकी उपस्थिति विशेष मायने रखती है, क्योंकि भारत इस समय G20 समूह की अध्यक्षता कर रहा है. तीन देशों की छह दिनों की यात्रा पर रवाना होने से पहले एक बयान में पीएम मोदी ने कहा कि वह जी7 देशों और अन्य आमंत्रित साझेदारों के साथ दुनिया के सामने मौजूद चुनौतियों और उनसे सामूहिक रूप से निपटने की जरूरत पर विचारों के आदान-प्रदान को लेकर उत्सुक हैं. उन्होंने कहा कि ‘मैं हिरोशिमा जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले कुछ नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करूंगा.’

पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें जापानी पीएम फुमियो किशिदा (Fumio Kishida) से मिलकर बेहद खुशी होगी. जापान रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट में कहा कि ‘विभिन्न वैश्विक मुद्दों पर विचारों के सार्थक आदान-प्रदान की उम्मीद करता हूं.’ उन्होंने बताया कि वह जापान से पापुआ न्यू गिनी के पोर्ट मोरेस्बी जाएंगे. यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की प्रशांत क्षेत्र के इस द्वीपीय देश की पहली आधिकारिक यात्रा होगी. पीएम मोदी 22 मई को पोर्ट मोरेस्बी में पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मरापे के साथ भारत-प्रशांत द्वीप समूह सहयोग मंच (एफआईपीआईसी) के तीसरे शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे.

उन्होंने कहा कि ‘मैं आभारी हूं कि सभी 14 प्रशांत द्वीपीय देशों (पीआईसी) ने इस महत्वपूर्ण शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है. एफआईपीआईसी की शुरुआत 2014 में मेरी फिजी यात्रा के दौरान की गई थी. मैं पीआईसी नेताओं के साथ उन मुद्दों पर बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं, जो हमें साथ लाते हैं, जैसे कि जलवायु परिवर्तन एवं सतत विकास, क्षमता निर्माण एवं प्रशिक्षण, स्वास्थ्य एवं कल्याण, बुनियादी ढांचा और आर्थिक विकास.’ पापुआ न्यू गिनी से ऑस्ट्रेलिया के शहर सिडनी रवाना होने से पहले पीएम मोदी कई द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे.

G 7 Summit: ‘हे राम हमें परमाणु हथियारों से बचाओ…’ जी7 समिट में पहुंचा जापानी बौद्ध भिक्षु, हिंदी में लिख दुनिया से लगाई गुहार

उनकी ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ भी द्विपक्षीय बैठक होगी. पीएम मोदी ने कहा कि अल्बनीज के साथ बैठक ‘हमारे द्विपक्षीय संबंधों का जायजा लेने और मार्च में नयी दिल्ली में आयोजित पहले भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक शिखर सम्मेलन का प्रभाव जानने’ का अवसर होगी. उन्होंने कहा कि ‘मैं ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) और शीर्ष उद्योगपतियों के साथ संवाद करूंगा और सिडनी में एक विशेष कार्यक्रम में भारतीय समुदाय के सदस्यों से मुखातिब भी होऊंगा.’ प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट में कहा कि ‘यह यात्रा भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों को और मजबूती प्रदान करेगी.’

Tags: G7, G7 group leader, G7 Meeting, Pm narendra modi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें