पतंजलि को मिला लीगल नोटिस, दंत मंजन में नॉनवेज मिलाने का आरोप, शिकायत में कहा-मछली से बनाया दंत मंजन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

कंपनी इस पर ग्रीन लेबल लगाती है, जिसका मतलब है कि यह उत्‍पाद पूरी तरह वेजिटेरियन है.
शाशा जैन ने अपने आरोपों और लीगल नोटिस को ट्विटर पर भी पोस्‍ट किया है.
अपने उत्‍पाद दिव्‍य दंत मंजन में समुद्र फेन का इस्‍तेमाल किए जाने पर जवाब मांगा है.

नई दिल्‍ली. आयुर्वेद और प्राकृतिक औषधियों से उत्‍पाद बनाने का दावा करने वाली कंपनी पतंजलि (Patanjali) पर बड़ा आरोप लगा है. इसे लेकर कंपनी को लीगल नोटिस भी भेजा गया है. शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि कंपनी के टूथपेस्‍ट दिव्‍य दंत मंजन (Divya Dant Manjan) में नॉनवेज चीजों का इस्‍तेमाल किया गया है. कंपनी इस पर ग्रीन लेबल लगाती है, जिसका मतलब है कि यह उत्‍पाद पूरी तरह वेजिटेरियन है.

लॉयर शाशा जैन ने पतंजलि को लीगल नोटिस भेजकर उस पर अपने वेजिटेरियन प्रोडक्‍ट में नॉनवेज का इस्‍तेमाल करने का आरोप लगाया है. टि्वटर पर अपनी चिंताओं को जाहिर करते हुए शाशा ने लिखा है कि कंपनी अपने प्रोडक्‍ट में वेजिटेरियन चीजें इस्‍तेमाल करने का दावा करती है, लेकिन उसके दिव्‍य दंत मंजन में समुद्र फेन (कटलफिश) का इस्‍तेमाल किया गया है. उन्‍होंने कंपनी से कानूनी नोटिस के जरिये स्‍पष्‍टीकरण भी मांगा है.

Tags: Business news in hindi, Patanjali, Patanjali Products, Start Baba Ramdev Patanjali Products Franchise and Distribution Business

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें