Varanasi Gold Rate: सोना खरीदारों की चांदी! वेडिंग सीजन में इतना गिरा भाव, जानें 10 ग्राम गोल्‍ड का रेट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अभिषेक जायसवाल/वाराणसी. Varanasi Gold Rate Today-शादी विवाह के शुभ मुहूर्त के बीच सोना चांदी के खरीदारों के लिए अच्छी खबर है. यूपी के वाराणसी में अब सोना धड़ाम से नीचे आया है. दो दिनों में सोने की कीमत 650 रुपये टूटी है. वहीं, बात चांदी की करें तो 19 मई को उसकी कीमत में भी कमी आई है. बता दें कि हर दिन उत्पाद शुल्क, मेकिंग चार्ज और टैक्स के कारण इसके भाव में उतार चढ़ाव देखने को मिलता है.

वाराणसी के सर्राफा बाजार में 19 मई को 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 200 रुपये टूटने के बाद 57100 रुपये हो गई है. इससे पहले भी 18 मई को इसकी कीमत 450 रुपये टूटकर 57300 रुपये हुई थी. जबकि 17 अप्रैल को इसका भाव 57750 रुपये था. इससे पहले 13, 14, 15 और 16 मई को इसकी कीमत 57650 रुपये थी.

आज यह है 24 कैरेट का भाव
वाराणसी सर्राफा बाजार में शुक्रवार को 24 कैरेट 10 ग्राम शुद्ध सोने की कीमत 59900 रुपये है. इससे पहले 18 मई को इसका भाव 60120 रुपये था. इसके भाव में 220 रुपये की कमी दिखी है. वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन के संरक्षक विजय तिवारी ने बताया कि कुछ दिन स्थिर रहने के बाद अब सोने चांदी की कीमतों में कमी आई है. बाजार के ट्रेंड को देखकर ऐसा लगता है कि आगे इसके कीमतों में थोड़ा उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

आपके शहर से (वाराणसी)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

चांदी 100 रुपये टूटी
वाराणसी सर्राफा बाजार में शुक्रवार को चांदी की कीमत में 100 रुपये की मामूली कमी आई है. इसके बाद इसका भाव 78100 रुपये प्रति किलो हो गया. इससे पहले 18 मई को इसकी कीमत 78200 रुपये थी. वहीं, 17 मई को इसकी कीमत 78800 रुपये थी. जबकि 16 मई को इसका भाव 78500 रुपये था. 15, 14 और 13 मई को भी चांदी की यही कीमत थी. हालांकि 12 मई को चांदी का भाव 82000 रुपये प्रति किलो था.

Tags: 22 carat gold, 24 carat gold price, Gold price Hindi, Gold Rate Today, Varanasi news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें