
खेल-खेल में कई बार ऐसी चीजें सामने आ जाती हैं, जिनकी कल्पना किसी ने न की होगी. कई बार ऐसी चीजें हमें हैरान कर देती हैं और सोचने पर मजबूर कर देती हैं कि क्या यह हमारे पास इतने से थी. अमेरिका में कुछ बच्चों को ऐसा ही बेशकीकती खजाना मिला है. विशेषज्ञ भी इसे देखकर अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं. 930 साल से इसकी तलाश थी.
उत्तरी कैरोलिना की एक झील में कुछ बच्चे नहा रहे थे. तभी उनके पैरों से ठोकर लगी. जाकर देखा तो एक लंबी सी बॉक्स जैसी चीज वहां पड़ी हुई थी. वे इसे खोल नहीं पाए तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिसवालों को लगा कि यह प्राचीन कोई वस्तु है, इसलिए ऑर्कियोलॉजी डिपार्टमेंट वालों को बुलाया. उनके विशेषज्ञों ने जब इसे देखा तो खुशी से झूम उठे. उन्हें यकीन नहीं हो रहा था कि यह चीज उन्हें यहां मिल जाएगी, जो सदियों पुरानी कहानी बयां करेगी.
एक मूल अमेरिकी जनजाति से संबंधित
दरअसल, यह 930 साल पुरानी डोंगी थी जो एक मूल अमेरिकी जनजाति से संबंधित थी. कुछ दिनों पहले इसे झील से निकाला गया. झील के पानी से 28 फुट लंबी डोंगी को निकालने के लिए एक दर्जन से अधिक गोताखोर और वॉलंटियर्स लगाए गए थे. विशेषज्ञों ने समझाया, यह डोंगी तब बहादुर लोगों को जंग के मैदान में ले जाती थी. यह एक सुनहरा इतिहास है, जिसकी हर परत के बारे में हम जानना चाहते हैं. पहली बार इसके इतने करीब हम पहुंच पाए हैं. इसकी खोज करने वाले बच्चों में से एक एली हिल ने बताया, हम खेल रहे थे तभी मैनें इसके ऊपर पैर रख दिया. पहले तो मुझे लगा कि यह एक बॉक्स है. हमने इसे खोलने की कोशिश भी की लेकिन यह नहीं खुला. दूसरे दिन भी हमने प्रयास किया लेकिन असफल रहे.
हमारा इतिहास पूछने वालों को जवाब मिलेगा
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, वैकामाव सिओन जनजाति के प्रमुख माइकल जैकब्स इसे अपनी जनजाति की बता रहे हैं. उनका कहना है कि सालों-सालों से हमसे हमेशा हमारे इतिहास के बारे में सवाल किया जाता रहा है. पूछा जाता है कि हम कहां से आए हैं और हम कौन हैं? अब इसका मजबूत प्रमाण हमें मिल गया है. अविश्वसनीय रूप से, यह माना जाता है कि लंबे समय तक पानी के नीचे डूबे रहने के बावजूद नाव अच्छी तरह से संरक्षित दिखाई दी. बता दें कि 2021 में दक्षिणी मेक्सिको में पुरातत्वविदों ने एक अच्छी तरह से संरक्षित लकड़ी के जहाज का खुलासा किया, जिसके बारे में माना जाता था कि यह माया सभ्यता का था, जो संभवतः 1,000 साल से अधिक पुराना है.
.
Tags: Bizarre news, OMG News, Trending news, Viral news, Weird news
FIRST PUBLISHED : April 19, 2023, 13:34 IST









