तुलसी के पास ये 4 पौधे लगाना होता है बेहद अशुभ, कभी भी नहीं करें गलती वरना हो जाएगा अनर्थ

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

घर में तुलसी लगाना बहुत शुभ माना जाता है
तुलसी के पौधे को रोजाना जल चढ़ाकर धूप द्वीप से उसकी पूजा करनी चाहिए

Vastu tips: हिंदू धर्म में तुलसी पूजना का बहुत महत्व है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार पुरातन काल से ही तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा चली आ रही है. मान्यताओं के अनुसार तुलसी के पौधे में माता लक्ष्मी का वास होता है. हिंदू घरों में तुलसी को रोजाना जल चढ़ाकर पूजा की जाती है. आपको ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकांश घरों में तुलसी का पौधा लगा मिलेगा. तुलसी की धूप-दीप से पूजा की जाती है. वास्तु शास्त्र में भी तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है.  पौराणिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी के पौधों को लगाने में कई सावधानियां बरतनी चाहिए. ऐसी मान्यता है कि तुलसी के पौधों के पास कुछ पौधों को नहीं लगाने चाहिए. आइए भोपाल निवासी ज्योतिषाचार्य विनोद सोनी पोद्दार से जानते हैं कि ऐसे कौन से पौधे हैं जिन्हें तुलसी के पास नहीं लगाना चाहिए.

1.कांटेदार पौधे: तुलसी के पौधे के पास कभी भी कांटेदार पौधे नहीं लगाना चाहिए. तुलसी के पास कैक्टस जैसे कांटेदार पौधे लगाना अशुभ माना जाता है. इससे तुलसी की ग्रोथ भी प्रभावित होती है. इसलिए भूलकर भी तुलसी के पास कांटेदार पौधे नहीं लगाएं.

ये भी पढ़ें- हर माह मनाई जाती है मासिक कृष्ण जन्माष्टमी, संतान सुख के लिए की जाती है विशेष पूजा, ये हैं इसके 3 प्रमुख महत्व

2.मोटे तने वाले पौधे: तुलसी के पौधे के पास कभी भी कोई मोटा तना वाला या छायादार पौधा नहीं लगाना चाहिए. इससे तुलसी की वृद्धि रुक जाती है. छायादार पेड़ लगाने के कारण तुलसी सही से ग्रोथ नहीं कर पाती. इसलिए कभी भी तुलसी के पौधे के पास मोटे तने वाले पौधे नहीं लगाएं.

3.गुलाब का पौधा: तुलसी के पास गुलाब का पौधा लगाना बहुत अशुभ माना जाता है. कभी भी भूलकर गुलाब लजे पौधा तुलसी के पौधे के पास नहीं लगाएं. ऐसा करने से घर मे नकारात्मकता आती है.

ये भी पढ़ें- धरती पर अभी भी मौजूद है स्वर्ग से आया चमत्कारिक पौधा, पृथ्वी के लिए है वरदान, घर में कराता है धन वर्षा

4.शमी का पेड़: शमी के पेड़ को तुलसी के पौधे के पास नहीं लगाना चाहिए. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी के पौधे से कम से कम 4-5 फीट की दूरी पर शमी का पौधा लगाना चाहिए. इसलिए कभी भी इसे तुलसी के पौधे के पास नहीं लगाएं.

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Dharma Culture

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें