
अरूण कुमार शर्मा/मुंगेर: जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुंगेर सांसद ललन सिंह के द्वारा 14 मई को महागठबंधन के कार्यकर्ताओं को दिए गए मटन पार्टी पर सियासत जारी है. इस मटन पार्टी के आयोजन के बाद भाजपा महागठबंधन सरकार पर भाजपा के नेता हमलावर हो गई है. मटन पार्टी के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने शराब परोसने का आरोप लगाया गया है.
वहीं नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने भी मटन पार्टी में किन-किन जानवरों का मांस खिलाया गया. इसकी उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है. इसको लेकर जदयू भी बीजेपी के बयान पर आपत्ति जातने में लगी हुई है. इसी क्रम में मुंगेर जदयू के जिलाध्यक्ष नचिकेता मंडल ने सम्राट चौधरी को लीगल नोटिस भेजकर 15 दिनों के अंदर अपने बयान की प्रमाणिकता सार्वजनिक करने को कहा है. वहीं अधिवक्ता ओम नाथ ने सीजेएम कोर्ट में नालसी वाद दायर किया है.
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पर मुंगेर में नालसी वाद हुआ दायर
मटन का पार्टी का माला इतना तूल पकड़ लिया है कि जदयू ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी पर मुंगेर न्यायालय में मामला तक दायर कर दिया है. जदयू के प्रदेश सचिव संतोष सहनी ने यह केस दर्ज कराया है कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के द्वारा मुंगेर के पोलो मैदान में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं के लिए दिए गए मटन पार्टी में शराब परोसे जाने के बयान के बाद मुकदमा दर्ज करवाया है. जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित पार्टी को अपमानित करने का आरोप लगाया है.
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शराब बंदी के पक्षधर हैं और उनके उपर इस तरह के आरोप से हम लोगों पर आघात पहुंचा है और अपमानित महसूस कर रहे है. इसकी भरपाई करना मुश्किल है. इस लिए मुंगेर न्यायालय में नालसी वाद लाया है, जिसकी संख्या 527C/2023 है.
जदयू विधायक सहित 22 लोगों को बनाया गया हे गवाह
मुंगेर व्यवाहर न्यायालय के सीजेएम कार्ट में नालसी वाद दायर करने के मामले में अधिवक्ता ओमनाथ ने बताया कि तारापुर जेडीयू विधायक सहित कुल 22 लोगों को गवाह बनाया गया है. अधिवक्ता ने बताया कि गुरूवार को नालसी वाद सीजेएम की कोर्ट में लाया गया है. जिसमें बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को वादी अभियुक्त बनाया गया है. इस वाद में सम्राट चौधरी पर सांसद द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मान भोज में शराब परोसने जैसा बयान दिया है. उसी को लेकर ये नालसी वाद लाया गया है.
.
Tags: Bihar News in hindi, Crime News, Munger news
FIRST PUBLISHED : May 18, 2023, 23:09 IST








