CCSU Meerut: कला प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने उकेरी अनोखी आकृति, देखिए Video

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



विशाल भटनागर/मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित अप्लाइड साइंस में उत्तर प्रदेश ललित कला अकादमी एवं संस्कृत भाषा संस्थान द्वारा आयोजित क्षेत्रीय चित्रकला प्रतियोगिता में सिलेक्ट बेहतर चित्रों की एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया.

इस प्रदर्शनी में छात्रों द्वारा वैदिक काल से लेकर कलयुग तक के विभिन्न चित्रों को पेंटिंग में उकेरा जो आकर्षण का केंद्र रहा. क्षेत्रीय चित्रकला प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने वाले तीन स्टूडेंट की लखनऊ में आयोजित प्रतियोगिता में बेहतर पेंटिंग की श्रेणी में रखा गया है.

स्टूडेंट को प्रथम, द्वितीय, तृतीय चरण के तहत दस हजार की नगद इनाम राशि सम्मानित किया जाएगा. इसमें एक स्टूडेंट बुलंदशहर, चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित फाइन आर्ट डिपार्टमेंट एवं एक अन्य छात्रा की पेंटिंग को चयनित किया गया है.

प्रदर्शनी से मिलता है हौसला
प्रदर्शनी की क्षेत्रीय संयोजिका प्रोफेसर अलका तिवारी ने बताया कि चित्रकला प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने वाले स्टूडेंट को इस तरह की प्रदर्शनी से हौसला मिलता है. वह बेहतर चित्रों के माध्यम से समाज की प्रत्येक गतिविधि को सामने ला सकते है. बताते चलें कि प्रतियोगिता में सनातन धर्म से संबंधित साधुओं के विभिन्न चित्रों को भी वर्णित किया गया है. साथ ही बेस्ट मटेरियल के माध्यम से किस प्रकार हम अपने घर को सजा सकते हैं, उसके बारे में आप ही आप बेहतर सीख सकते हैं.

क्योंकि छात्र-छात्राओं ने जहां पेंटिंग ऊपर आकृतियों को सजाया है. वहीं ऐसे मॉडल भी बनाए हैं जो कि घर की साज-सज्जा की और भी शोभा बढ़ा देंगे. गौरतलब है कि पश्चिम उत्तर प्रदेश में पहली बार इस तरह की चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था. जिसमें छात्राओं द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें