रांची के इस गैंगस्टर पर अतीक अहमद स्टाइल में हमले का डर, एक संदिग्ध गिरफ्तार, मुंबई में हुआ था अरेस्ट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



रांची. मुंबई से गिरफ्तार हुए झारखंड के गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव की रेकी करने पहुंचे एक संदिग्ध को ATS ने दबोचा है. फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है. दूसरी तरफ अमन से हुई पूछताछ में ये बातें सामने आई है कि उसके गैंग मे आधा दर्जन से ज्यादा लड़कियां भी हैं, जो अपराध मे शामिल हैं.
उत्तर प्रदेश में जिस तरह से अतीक अहमद की हत्या पुलिस कस्टडी में हुई थी उसे देखते हुए देखते हुए अमन की सुरक्षा को लेकर झारखंड ATS काफी सतर्कता बरत रही है.

अमन के पिता सुशील श्रीवास्तव की भी हत्या न्यायलय परिसर में ही हुई थी. इस बात को देखते हुए भी उसकी सुरक्षा के पुख्ता इन्तजाम किए गए हैं, वहीं होटवार जेल मे भी उसकी सुरक्षा के पुख्ता इन्तजाम किए गए हैं. मामले को लेकर एडीजी अभियान संजय आनन्द लाटकर ने बताया कि फिलहाल अमन न्यायिक हिरासत में भेजा गया है, वहीं उसे जब फिर रिमांड या पेशी के लिए लाया जाएगा तो उसे कड़ी सुरक्षा घेरे में ही लाया जाएगा. उन्होंने बताया की अमन पर थ्रेट की आशंका भी है क्योंकि ATS मुख्यालय के बाहर एक व्यक्ति को भी डिटेन किया गया है, जो इलाके की रेकी कर रहा था.

फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है. अमन श्रीवास्तव झारखंड के कई जिलों के आतंक का पर्याय बना हुआ था. अमन से हुई पूछताछ मे ये बातें सामने आई है कि अमन के गैंग में 30 से ज्यादा गुर्गे हैं, जो अमन के इशारे पर कुछ भी कर गुजरने को तैयार हैं. वहीं उसके गैंग मे कई लड़कियां भी हैं. मामले को लेकर एडीजी अभियान ने बताया कि फिलहाल रिमांड पर जब लिया जाएगा तो इसे लेकर और कई खुलासे होंगे. बता दें कि अमन का कनेक्शन दूसरे राज्यों में भी फैला है. उसे लेकर भी ATS और सीआईडी की टीम जब अमन से पूछताछ करेगी तो अहम जानकारियां सामने आ सकती है. फिर ATS की टीम उस पर आगे की कार्रवाई कर सकती है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें