पाकिस्तानी पीएम ने बुलाई इमरजेंसी कैबिनेट मीटिंग, इमरान खान के खिलाफ हो सकती है सख्त कार्रवाई

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इस्लामाबाद. पाकिस्तान में चल रहे राजनीतिक संकट के बीच पीएम शाहबाज़ शरीफ ने कैबिनेट की इमरजेंसी बैठक बुलाई है. इस बैठक में सरकार के प्रमुख सहयोगी दल पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (PDM) भी भाग लेने वाली है. ये इमरजेंसी मीटिंग शुक्रवार को होने वाली है. 

सीएनएन-न्यूज़18 के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बैठक में इमरान खान के खिलाफ सैन्य एक्ट (Army Act) लगाने पर भी चर्चा हो सकती है. इस बैठक में, पीडीएम जिसमें की 13 दलों के नेता हैं, इमरान खान के खिलाफ पाकिस्तान सरकार के लिए जाने एक्शन के बारे में ब्रीफिंग दी जाएगी. 

सरकार के खिलाफ गतिविधि अस्वीकार्य
सीएनएन-न्यूज़18 के सूत्रों ने बताया है कि पाकिस्तानी सरकार के खिलाफ खान की विद्रोही हरकतें “अस्वीकार्य” हैं. पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष को एक संदेश भी दिया गया है कि या तो देश छोड़ दें या सेना अधिनियम के तहत कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहें. शरीफ ने बताया कि 9 मई को इमरान के गिरफ़्तारी के बाद से उनके समर्थकों द्वारा देश भर में हिंसक प्रदर्शन का भी चर्चा किया गया. इस प्रदर्शन में कई लोगों की जान चली गई और कई सैन्य प्रतिष्ठानों और राज्य के संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया. 

ये भी पढ़ें- अरब में मिली रहस्मयी नक्काशी, हो सकता है दुनिया का सबसे पुराना मेगास्ट्रक्चर ‘ब्लूप्रिंट’: रिपोर्ट

तबाही के लिए इमरान जिम्मेदार
पीएम शाहबज़ शरीफ ने देश भर में पीटीआई समर्थकों हिंसक तबाही के लिए इमरान खान को जिम्मेदार बताया है. पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार, प्रदर्शनकारियों ने रावलपिंडी में सेना मुख्यालय पर धावा बोल दिया और लाहौर में कोर कमांडर के घर में आग लगा दी. शाहबाज़ शरीफ ने 9 को देश के इतिहास में सबसे कला अध्याय बता दिया है. उन्होंने, शहीदों का असम्मान करने और योजना के साथ देश भर हिंसा फ़ैलाने वाले नेताओं के खिलाफ कड़ी करवाई का संकल्प लिया है.

Tags: Imran khan news, Pakistan latest news, Shahbaz Sharif

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें