
Rajasthan board 12th science stream result 2023: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 12वीं क्लास का साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया है. साइंस के रेगुलर स्टूडेंट्स का कुल पास प्रतिशत 97.19 फीसदी रहा. प्राइवेट स्टूडेंट्स 51.73% पास हुए हैं. साइंस स्ट्रीम के रिजल्ट में लड़कियों का पास प्रतिशत ज्यादा रहा. छात्राओं की सफलता का प्रतिशत 97.39 और छात्र 94.72% पास हुए हैं. साइंस का कुल पास प्रतिशत 95.65 फीसदी रहा.
बोर्ड ने रिजल्ट अधिकारिक वेबसाइट्स rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in, rajshaladarpan.nic.in पर भी जारी कर दिया है.
न्यूज 18 हिंदी पर रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए बॉक्स में डिटेल भरें.
टॉपर आकाश चौधरी
राजस्थान बोर्ड साइंस स्ट्रीम के टॉपर आकाश चौधरी ने 99% नंबर हासिल किए हैं. ये टॉपर सीकर जिले के नवजीवन साइंस स्कूल से पढ़े हैं. टॉपर आकाश चौधरी IAS बनना चाहते हैं. साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट पूरे राज्य में सबसे अच्छा डूंगरपुर का रहा. वहां 97.93 फीसदी बच्चे पास हुए.
पासिंग मार्क्स
पास होने के लिए कम से कम 33 फीसदी नंबर हो. स्टूडेंट्स के थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में अलग अलग पास होना होगा.
नंबर्स से संतुष्ट नहीं तो क्या करें
जो बच्चे अपने नंबरों से संतुष्ट नहीं हैं वे री चेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं. लेकिन फिर री चेकिंग में आने वाले नंबर ही फाइनल माने जाते हैं.
कंपार्टमेंट परीक्षा कौन से सकता है
जो स्टूडेंट्स एक या दो सब्जेक्ट में फेल हैं वे कंपार्टमेंट परीक्षा देने के लिए एलिजिबल हैं. तीन सब्जेक्ट में पास नहीं होने वालों को फेल माना जाएगा. उन्हें एक साल और 12वीं क्लास में ही पढ़ना होगा.
कैसे चेक करें रिजल्ट
ऑफिशियल वेबसाइट से रिजल्ट चेक करने के लिए rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं. इसके बाद ‘Rajasthan Board 12th Result 2023’ पर क्लिक करें. डिटेल भरकर रिजल्ट चेक करें. रिजल्ट का स्कोरकार्ड डाउनलोड व प्रिंट करें.
.
Tags: Rajasthan Board Results
FIRST PUBLISHED : May 18, 2023, 22:52 IST








