UP के इस शहर में हिंदू लड़कियों को मुफ्त में दिखाई जाएगी 'द केरला स्टोरी', जानें बजरंग दल का प्लान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


कानपुर. देश भर में हिन्दी फिल्म द केरला स्टोरी को लेकर सियासत लगातार जारी है. इस कड़ी में बजरंग दल संगठन के द्वारा ऐलान किया गया है कि कानपुर शहर में लड़कियों को मुफ्त में सिनेमा हॉल में द केरला स्टोरी दिखाई जाएगी. इसके लिए हॉल भी बुक कर दिया गया है. बजरंग दल के जिला संयोजक कृष्णा तिवारी ने बताया कि निर्णय लिया गया है कि शहर के बालिका स्कूलों के बाहर पोस्टर के माध्यम से मुफ्त में फिल्म देखने के लिए हिंदू बहनों को आमंत्रित किया जायेगा.

द केरला स्टोरी जैसे मुद्दे पर बनी फिल्म जिसमें लव जिहाद करने वालों को बेनकाब किया गया है. यह दिखाया गया है कि हिंदू बहनों को विशेष समुदाय के लोग लव जिहाद का शिकार बनाते हैं और कैसे उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी जाती है. इस फिल्म को हर हिंदू बहन को देखनी चाहिए. संयोजक ने बताया कि इस उद्देश्य के साथ संगठन हिंदू बहनों को थिएटर बुक करा कर मुफ्त में फिल्म दिखाने का काम करेगी. 21 मई 2023 दिन रविवार को शहर के नावेल्टी सिनेमा में हिंदू बहनों को मुफ्त फिल्म दिखायी जाएगी.

बजरंग दल ने इसके लिए थिएटर बुक करा दिया है. आयोजकों ने बताया कि हमारी एक कोशिश है कि हिंदू बहनें इस फिल्म को जरूर देखें. हिंदू समाज के लोगों से भी अपील है कि सभी इस फिल्म को परिवार के साथ देखें. संगठन के द्वारा पहले 500 लड़कियों को फिल्म दिखाए जाने का निर्णय लिया गया है. उनका यह भी उद्देश है कि ज्यादा से ज्यादा टीन एजर्स बालिकाओं तक इस फिल्म की कहानी पहुंचे. जो लड़कियां फिल्म देखें वह अपने मिलने वाली दोस्तों को भी इस स्टोरी के बारे में बताएं और उन्हें जागृत करने का काम करें.

बजरंगदल के लोगों ने बताया कि हमलोगों ने फैसला लिया है कि शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर द केरला स्टोरी फिल्म के शॉर्ट क्लिप वीडियो प्रचार वाहनों के माध्यम से दिखायेंगे. संगठन का इसके माध्यम से यह उद्देश्य पूरा होगा कि इस फिल्म के द्वारा जिस तरह से हिंदू बहनों को जागृत करने का काम किया गया, उसका कुछ अंश उन बहनों तक पहुंच सके.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें