Chandauli News : चंदौली पुलिस के लिए पहेली बना अधजला शव, हत्या या हादसा की तर्ज पर जांच जारी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नितिन गोस्वामी /चंदौली. यूपी में चंदौली जिला के सैयदराजा थाना क्षेत्र के भतीजा मोड़ के समीप गुरुवार को जली गुमटियों के बीच एक व्यक्ति की अधजला शव मिला है . इससे इलाके में सनसनी फैल गई.वहीं लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

दरअसल सैयदराजा के भतीजा मोड़ के पास चाय-पान की गुमटियां थी. गुरुवार की सुबह गुमटियां जली मिलीं. इनके बीच एक व्यक्ति की अधजली लाश भी मिली. इससे सनसनी फैल गई. घटनास्थल पर जुटे लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी. आननफानन में एएसपी विनय कुमार सिंह, सीओ सदर और सैयदराजा एसओ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं पुलिस ने घटना के बाबत लोगों से जानकारी ली और साक्ष्य इकट्ठा किए. लोगों ने उक्त व्यक्ति को जलाकर मारने की आशंका जताई है. वैसे पुलिस उसे विक्षिप्त बता रही है. मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है. पुलिस घटना की छानबीन कर रही है. आग लगने और व्यक्ति के झुलसकर मरने के पीछे पूरा मामला क्या है?

मृतक को मानसिक विक्षिप्त बता रही पुलिस
वहीं पूरे मामले को लेकर एडिशनल एसपी विनय कुमार सिंह ने बताया कि सैयदराजा नगर में रात में दो गुमटियां जल गई थीं. जांच में प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि रात को आंधी के दौरान आग लग गई होगी. एक व्यक्ति गुमटी के नीचे सोया हुआ था. वह विक्षिप्त बताया जा रहा. गुमटी मालिक ने बताया कि वह शाम को गुमटी बंद कर चला गया था. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए लिए सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है.

.

FIRST PUBLISHED : May 18, 2023, 22:03 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें