ये दो देश भारतीय सैलानियों की पहली पसंद, धड़ाधड़ बुक हो रहे टिकट, टूरिज्म सेक्टर हुआ मालामाल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

बड़े पैमाने पर भापतीय विदेश घूमने जा रहे हैं.
अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोप फेवरेट डेस्टिनेशन.
घरेलू पर्टन में 110% का इजाफा.

Airbnb Tourism Report: कोरोना महामारी के दौरान पर्यटन और होटल उद्योग सबसे ज्यादा प्रभावित रहे. वहीं अब महामारी के लगभग समाप्त होने के बाद इनमें जबरदस्त तेजी आती दिख रही है. एयरबीएनबी की हालिया रिपोर्ट बताती है कि किस तरह पर्यटन और होटल उद्योग वापस पटरी पर लौट रहा है. रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है कि भारतीय बड़े पैमाने पर विदेश घूमने जा रहे हैं. रिपोर्ट में यह बात भी सामने आई है कि भारतीय नागरिक सबसे ज्यादा अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोप जा रहे हैं.

एयरबीएनबी के मुताबिक, साल 2022 की पहली तिमाही के मुकाबले साल 2023 की पहली तिमाही में भारतीयों द्वारा इंटरनेशनल टिकटों की बुकिंग लगभग दोगुनी हो गई है. इस साल जनवरी से मार्च के बीच भारी संख्या में भारतीय यात्रियों ने इंटरनेशनल फ्लाइट टिकट की बुकिंग कराई. भारतीयों के सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन में अमेरिका, ब्रिटेन और विभिन्न यूरोपीय देश रहे.

यह भी पढ़ें: तत्काल ट्रेन टिकट चाहिए? अपनाएं ये ‘मास्टर’ ट्रिक, नहीं रहेगा बुकिंग का झंझट, सिर्फ करना होगा पेमेंट

घरेलू स्तर में भी पर्यटन बढ़ा
सिर्फ ऐसा ही नहीं है कि केवल अंतरराष्ट्रीय पर्यटन ही बढ़ा है. घरेलू स्तर पर भी पर्यटन में तेज वृद्धि हुई है. भारतीय देश के अंदर विभिन्न राज्यों में छुट्टियां बिताना चाह रहे हैं. रिपोर्ट में सामने आया है कि लोग अलग-अलग शहरों और इलाकों, खासकर पहाड़ी इलाकों में घूमना पसंद कर रहे हैं. छुट्टियों के लिए सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाले डेस्टिनेशन में गोवा सबसे ऊपर है. इसके बाद बेंगलुरु, पुणे, दिल्ली और कुल्लू लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आ रहे हैं. साल 2022 की पहली तिमाही से तुलना करें तो साल 2023 में पर्यटन में 110 फीसदी का इजाफा हुआ है.

विदेशी सैलानियों की हलचल बढ़ी
केवल भारतीय नागरिक ही विदेश घूमने नहीं जा रहे, बल्कि विदेशी सैलानी भी बड़ी संख्या में भारत घूमने आ रहे हैं. एयरबीएनबी की रिपोर्ट के अनुसार, विदेशी पर्यटकों के बीच भारत आने का उत्साह बढ़ा है. वे भारत की समृद्ध संस्कृति और विरासत का अनुभव करना चाहते हैं. भारत आने वाले एयरबीएनबी के सैलानियों में सबसे ज्यादा लोग अमेरिका के रहे. इसके बाद ब्रिटेन, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा का स्थान रहा.

यह भी पढ़ें: हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी, Akasa Air ने कोलकाता से शुरू की फ्लाइट सर्विस

एयरबीएनबी ने यह भी बताया कि भारत में समुदायिक, धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन भी बढ़ा है. लोग ठहरने के लिए अनूठी जगह की डिमांड कर रहे हैं. रिसॉर्ट, ट्रीहॉउस, हाउसबोट और फार्म स्टे जैसी जगहों की डिमांड बढ़ रही है.

घरेलू डेस्टिनेशंस में पुरी, चेन्‍नई, गोवा, देहरादून, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, मुन्‍नार और नैनीताल सबसे अधिक पसंद किए जा रहे हैं. वहीं अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर बाली, लुसर्न, वियना, पेरिस, लिस्‍बन, रोम, प्राग, सिंगापुर और बैंकॉक जैसे डेस्टिनेशंस लोगों को आकर्षित कर रहे हैं.

Tags: Air Travel, America, Business news, Domestic Travel, Tourism

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें