पति था जेल में, टीचर बीवी को हो गया प्रोफेसर से प्यार, फिर तीसरे आशिक ने बिगाड़ा खेल, मिली दर्दनाक मौत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

अजमेर में दिन दहाड़े महिला टीचर की बेरहमी से हत्या
आरोपी फरार, एक तरफा प्यार का बताया जा रहा मामला
जेल में है महिला का पति, हत्यारे की तलाश कर रही पुलिस

अजमेर.राजस्थान (Rajasthan) के अजमेर (Ajmer) में एक लेडी टीचर को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया. आरोपी ने महिला को चाकू से बुरी तरह गोदा और उसकी जान ले ली. पूरी मामला एक तरफा प्यार का बताया जा रहा है. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश फिलहाल पुलिस कर रही है. घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि महिला अपनी स्कूटी से पुलिस थान के सामने पहुंची. तभी पीछे से एक शख्स पहुंचे और उस पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया. आस-पास मौजूद लोगों ने फौरन महिला को अस्पताल तो पहुंचा, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. अस्पताल के डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया.

अलवर गेट इलाके की रहने वाली कीर्ति सोनी विवेक नाम के आरोपी ने की. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कीर्ति प्राइवेट स्कूल में टीचर थी. किसी केस में उसके पति को जेल हो गई थी. कुछ महीने पहले उसकी मुलाकात एक प्रोफेसर से हुई. दोनों की दोस्ती बढ़ी और बातचीत होने लगी. धीरे-धीरे रिश्ता प्यार में तब्दील हो गया. इस बीच विवेक नाम का शख्स भी कीर्ति से प्यार करने लगा.

शादी के दबाव बना रहा था आरोप
बताया जा रहा है कि आरोपी विवेक कीर्ति पर शादी का दबाव डाल रहा था. इस बात से वह काफी परेशान थी. उसके इसकी जानकारी अपने प्रोफेसर दोस्त को भी दी थी. इसके बाद विवेक को समझाइश देने प्रोफेसर ने उसे किसी जगह मिलने कहा. इसके बाद कीर्ति, प्रोफेसर और विवेक की मुलाकात हुई. मुलाकात के बाद तीनों वहां से निकल गए.

आपके शहर से (अजमेर)

ये भी पढ़ें: अजमेर में पुलिस चौकी के सामने लड़की की हत्या, चाकू से गोदकर सरेराह मार डाला, हड़कंप मचा

कीर्ति अपनी गाड़ी से आगे बढ़ी. वह थाने के पास पहुंची ही थी कि पीछे से विवेक भी वहां पहुंच गया. कीर्ति कुछ समझ पाती इतने में ही आरोपी ने उस पर चाकू से हमला करना शुरू कर दिया. उसके महिला टीचर पर कई वार किए. हालांकि कुछ दूर में प्रोफेसर मौजूद था. उसके अपनी आंखों से यह पूरी घटना देखी. चाकू के वार से घायल कीर्ति को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया.

जेल में है महिला का पति
बता दें कि मृतिक कीर्ति शादीशुदा थी. चेक बाउंस के मामले में उसके पति को सजा हुई थी और वह जेल में था. अब पुलिस महिला की हत्या के आरोपी की तलाश कर रही है. इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

Tags: Ajmer news, Illicit relationship murder, Rajasthan news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें