Aryan Khan Case: समीर वानखेड़े का दावा, NCB के वरिष्ठ अधिकारियों ने छापे की सराहना की

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. सीबीआई ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े को आर्यन खान ड्रग मामले में तलब किया है. इसके बाद वानखेड़े ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका लगा दी. उन्होंने इसमें दावा किया कि उन्होंने अपने सीनियर अफसरों को आर्यन खान की गिरफ्तारी के बारे में सूचना दी थी. वानखेड़े की याचिका CNN-News18 को मिली है. यह बीते बुधवार को हाई कोर्ट में एक वरिष्ठ एनसीबी अफसर के खिलाफ क्रॉस एफआईआर दर्ज करने के लिए प्रस्तुत की गई थी.

कोर्ट ने फिलहाल के लिए वानखेड़े को अंतरिम सुरक्षा प्रदान की है, और उन्हें बॉम्बे हाई कोर्ट में जाने के लिए कहा है, क्योंकि मामला उनके अधिकार क्षेत्र से संबंधित है. यह सुरक्षा 22 मई तक के लिए मान्य है. वानखेड़े ने अपनी याचिका में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई व्हाट्सएप चैट को भी संलग्न किया है. जिसमें दिखाया गया है कि सभी लोग उनके काम की सराहना कर रहे हैं. इससे पता चलता है कि आर्यन की गिरफ्तारी सीनियर अफसरों की जानकारी में की गई थी.

यह भी पढ़ें- कर्नाटक में CM पर जंग खत्म! सिद्धारमैया और डीके दोनों ही जीते, जानें 3 बड़े कारण

चैट से पता चलता है कि वानखेड़े के तत्काल बॉस ने यह सुनिश्चित करने के लिए कहा था कि वरिष्ठ सरकारी वकील आर्यन की रिमांड के लिए दबाव बनाए. वानखेड़े के अनुसार जांच के लिए उन्हें अतिरिक्त सहयोग भी मिला था. उन्हें इंदौर और अहमदाबाद से दो टीमें दी गई थीं. सूत्र के मुताबिक, ‘हम जल्द ही कोर्ट जाएंगे. इसकी प्रक्रिया जारी है. आज ऐसा होने की संभावना नहीं है.’ फिलहाल अंतरिम संरक्षण के आधार पर वानखेड़े सीबीआई के सामने पेश नहीं हुए हैं. सीबीआई के एक शीर्ष सूत्र ने बुधवार को बताया कि इस मामले की जांच कर रही टीम सबूत जुटाने के लिए दिल्ली से मुंबई रवाना हुई है.

आर्यन खान को नहीं फंसाने के लिए 25 करोड़ की रिश्‍वत:

अफसरों ने बताया कि समीर वानखेड़े और अन्य ने कथित तौर पर ड्रग मामले में आर्यन खान को नहीं फंसाने के लिए 25 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी थी. इसके बाद 18 करोड़ रुपए में डील फाइनल हुई. पंचों ने फिर 50 लाख रुपए रिश्वत के रूप में लिए, लेकिन फिर टोकन मनी का एक हिस्सा वापस कर दिया. बता दें कि क्रूज ड्रग्‍स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने छापा मार कार्रवाई करते हुए आर्यन खान को गिरफ्तार किया था. उन्‍हें 4 सप्‍ताह तक जेल में रहना पड़ा था.

इसके बाद मई 2022 में एंटी-ड्रग्स एजेंसी द्वारा ‘पर्याप्त सबूतों की कमी’ के कारण सभी आरोपों से मुक्त कर दिया गया था. इससे पहले, एंटी-ड्रग्स एजेंसी द्वारा गठित एक विशेष जांच दल (एसआईटी) ने दावा किया था कि वानखेड़े के नेतृत्व वाली जांच में चूक हुई थी.

Tags: Aryan Khan, NCB, Sameer Wankhede, Shah rukh khan

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें