job Alert ! शिक्षकों की नियुक्ति के लिए जिलेवार पद तय, जानिए पश्चिम चंपारण जिले में कितनी हैं सीट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आशीष कुमार/पश्चिम चम्पारण. विद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर जिलावार पद तय किए जा चुके हैं. इन्हें संबंधित जिलों को आवंटित भी कर दिया गया है. अब जिलों को आवंटित पद पर सीधी नियुक्ति के लिए रोस्टर क्लीयरेंस के साथ कोटिवार आरक्षण अधियाचना मांगी गई है. खास बात यह है कि पश्चिम चम्पारण सहित राज्य के सभी जिलों में तकरीबन 1.78 लाख शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है. पश्चिम चंपारण जिले में कुल 8186 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी.

कक्षा 1 से 5 तक के लिए 79943 सीटें
माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव ने सभी जिलों से रोस्टर क्लीयरेंस के साथ आरक्षण कोटिवार अधियाचना शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा है. दरअसल, विद्यालय अध्यापक के पद पर सीधी नियुक्ति के लिए अधियाचना शिक्षा विभाग द्वारा बिहार लोक सेवा आयोग को भेजी जानी है.

विभाग ने कक्षा 9वीं तथा 10 वीं के लिए 33186 विद्यालय अध्यापक एवं कक्षा 11वीं एवं 12 वीं तक के लिए 57618 विद्यालय अध्यापक का पद स्वीकृत किया है. इसके अलावा 1 से 5 वीं तक के 79943 और 6 से 8 वीं तक के 1745 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. समझने वाली बात यह है कि नियुक्ति बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक (नियुक्ति, स्थानांतरण, अनुशासनिक कार्रवाई एवं सेवाशर्त) नियमावली, 2023 के प्रावधान के अनुसार ही किया जाना है.

आपके शहर से (पश्चिमी चंपारण)

पश्चिमी चंपारण

पश्चिमी चंपारण

इन जिलों में कक्षा 1-5, 9-10 तथा 11-12 के लिए हैं इतनी सीटें
पटना 2686, 1166, 1958
नालंदा 1275, 0783, 1402
भोजपुर 1102, 0576, 1347
बक्सर 1310, 0410, 0817
रोहतास 1093, 0759 , 1523
कैमूर 1536, 0653 , 1073
गया 3393 , 1290 , 2300
जहानाबाद 0525, 0256, 0534
औरंगाबाद 2128, 0712 , 1287
नवादा 1015, 0694, 1274
अरवल 0700, 0198, 0316
मुजफ्फरपुर 4683, 1577, 2719
सीतामढ़ी 1027, 1203, 1638
वैशाली 1473, 1109, 2089
शिवहर 0302, 0226, 0392
पूर्वी चंपारण 2227, 1794, 3010
प. चंपारण 4299, 1447, 2440
दरभंगा 5845, 1343, 2390
मधुबनी 0831, 1638, 2882
समस्तीपुर 7459, 1724, 2800
सारण 1885, 1170, 218
गोपालगंज 1378, 0966, 1658
सीवान 1302 1156 2016
मुंगेर 1130, 0279, 0616
शेखपुरा 1355, 0165, 033
लखीसराय 0883, 0254, 0676
जमुई 1280, 0647, 1155
खगड़िया 2677, 0499, 0864
बेगूसराय 2883, 0925, 1555
पूर्णिया 3553, 1060, 1854
कटिहार 2708, 0959, 1791
अररिया 1679, 0970, 1646
किशनगंज 1333, 0506, 1026
भागलपुर 1979, 0926, 1588
बांका 1806, 0656, 1144
सहरसा 2090, 0670, 1093
सुपौल 1984, 0819, 1285
मधेपुरा 3179, 0731, 1165

Tags: Bihar News in hindi, Champaran news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें