भाजपा में शामिल होकर आरसीपी सिंह ने RCP TAX का किया खुलासा, सम्राट ने बताया नीतीश कुमार का ‘डॉक्टर’!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

भाजपा के प्रदेश कार्यालय में RCP सिंह के पटना आगमन पर स्वागत हुआ.
मिलन समारोह कार्यक्रम कार्यक्रम में RCP सिंह ने नीतीश पर निशाना साधा.
सम्राट चौधरी और सुशील मोदी समेत कई नेताओं ने जदयू पर हमला बोला.

पटना. जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह (RCP Singh) बीजेपी में शामिल होने के बाद आज पहली बार भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां पार्टी की ओर से उनका जोरदार स्वागत किया गया. इस दौरान आरसीपी सिंह के साथ आए उनके समर्थकों ने भी भाजपा के सदस्यता ली. कार्यक्रम में आरसीपी सिंह के शहीद बीजेपी के तमाम नेताओं के निशाने पर नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) रहे. लेकिन, आरसीपी टैक्स (RCP Tax) के सवाल पर राम चंद्र सिंह भड़क गए.

बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के स्वागत में बीजेपी कार्यालय में एक बड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. उनके साथ आए तमाम लोगों को भाजपा की सदस्यता प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने दिलाई. इस दौरान आरसीपी सिंह के निशाने पर नीतीश कुमार रहे. उन्होंने नीतीश कुमार को कोसते हुए कहा कि 2025 के पहले जदयू खत्म हो जाएगा. जिस दिन मैंने जेडीयू छोड़ा था उसी दिन कहा था जेडीयू डूबता हुआ जहाज है, जो लोग नही छोड़ेंगे वह कबाड़ी के भाग हो जाएंगे.

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा आरसीपी टैक्स का सवाल उठाए जाने के मामले पर आरसीपी सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि उनके बयाना पर मैं क्या बोलूं, वो आपके के लिए महान होंगे मेरे लिए नहीं. आरसीपी टैक्स पर ललन सिंह बताएंगे वही बिहार में मंत्री रहे हैं. वो रावण हैं तो मैं विभीषण हूं.

आपके शहर से (पटना)

इसी क्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने तंज कसते हुए कहा कि अब डॉक्टर RCP सिंह अब हमारे पास आ गए हैं. अब हमलोग नीतीश कुमार का इलाज करेंगे. सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि मैं लंबे समय से नीतीश कुमार देख रहा हूं. भाजपा ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया. हमारे कार्यकर्ता जेल तक गए. मैं भी जेल गया उनके लिए, लेकिन अब नीतीश कुमार बदल चुके हैं. अब आपकी स्थिति भी नहीं रही कि आप बिहार को संभाल सके. जनता अब नीतीश कुमार से ऊब चुकी है. 2024 में जनता यह बात साबित कर देगी.

जदयू के द्वारा लीगल नोटिस भेजे जाने का जवाब भी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने आरसीपी सिंह के स्वागत वाले मंच से देते हुए कहा कि जदयू के तरफ से मुझे लीगल नोटिस भेजा गया है. मैं इस चुनौती को स्वीकार करता हूं. लीगल नोटिस का जवाब दिया जाएगा. साथ में जदयू के कौन- कौन लोग शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त है, उसकी सूची भी जारी की जाएगी. जदयू कहां-कहां शराब बिकवा रहा है और किन शराब माफियाओं को संरक्षण दे रहा है, यह भी बताया जाएगा.

Tags: Bihar latest news, Bihar News, Bihar politics, CM Nitish Kumar, Jdu, Lalan Singh, PATNA NEWS, RCP Singh

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें