
CAPF Recruitment 2023: अर्धसैनिक बलों की भर्ती प्रक्रिया के दौरान अक्सर देखा जाता है कि कई अभ्यर्थी अपना आवेदन पूर्व सैनिकों की कैटेगरी के अंतर्गत कर देते हैं. ऐसा करने के पीछे उनका तर्क होता है कि उनके पिता या माता पूर्व सैनिक है, लिहाजा वह इस कैटेगरी के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं. ऐसे में सवाल कई अभ्यर्थियों के मन में सवाल उठता है कि ..
- क्या अर्धसैनिक बलों की भर्ती में पूर्व सैनिकों के लिए विशेष प्रावधान हैं?
- क्या भर्ती के दौरान पूर्व सैनिकों के बच्चों को भी इन प्रावधानों का फायदा मिलता है?
- क्या पूर्व सैनिकों के बच्चों की भर्ती के लिए अर्धसैनिक बलों में विशेष आरक्षण की व्यवस्था है?
- क्या पूर्व सैनिक कैटेगरी में सेवानिवृत्त बलकर्मी के बच्चों द्वारा किया गया आवेदन स्वीकार होगा?
तो चलिए, आपको बताते हैं अभ्यर्थियों के दिमाग में आने वाले इन सवालों का जवाब और आपको अवगत कराते हैं अर्धसैनिक बलों में पूर्व सैनिकों की भर्ती से जुड़ी पूरी प्रक्रिया से. शुरूआत करते हैं सबसे पहले सवाल से. क्या अर्धसैनिक बलों की भर्ती में पूर्व सैनिकों के लिए विशेष प्रावधान हैं? तो इसका जवाब है कि हां, अर्धसैनिक बलों की भर्ती में पूर्व सैनिकों के विशेष प्रावधान किए गए हैं.
यह भी पढ़ें: इस साल बंपर वैकेंसी! केंद्रीय पुलिस बलों में 64 हजार युवाओं को मिलेगी नौकरी, सरकार ने बताया
अर्धसैनिक बलों में पूर्व सैनिकों की भर्ती के विशेष प्रावधान
अर्धसैनिक बलों की भर्ती में भूतपूर्व सैनिकों के लिए ईएसएम कैटेगरी का प्रावधान है. प्रावधान के तहत, ईएसएम कैटेगरी के अंर्तगत आने वाले भूतपूर्व सैनिकों के लिए 10 फीसदी रिक्तियां निर्धारित की गई हैं. भर्ती के दौरान, उपयुक्त भूतपूर्व सैनिकों अभ्यर्थियों के उपलब्ध नहीं होने पर, इन आरक्षित रिक्तियों को संबंधित श्रेणी के गैर भूतपूर्व सैनिक अभ्यर्थियों से भर दिया जाता है.
यह भी पढ़ें: CAPF जवान कैंटीन मेन्यू में अब बाजरे का स्वाद, डोसा, केक, मंचूरियन और फ्राइज समेत ये व्यंजन होंगे शामिल
क्या पूर्व सैनिकों के बच्चों को मिलता है प्रावधानों का फायदा?
ईएसएम कैटेगरी के अंतर्गत सिर्फ भूतपूर्व सैनिक ही आवेदन कर सकते हैं. पूर्व सैनिकों के बच्चों को ईएसएम कैटेगरी के तहत किए गए प्रावधानों का फायदा नहीं मिलता है. यदि पूर्व सैनिक का बच्चा ईएसएम कैटेगरी के तहत आवेदन करता है तो संबंधित सुरक्षाबल के पास उक्त अभ्यर्थी का आवेदन रद्द करने का अधिकार सुरक्षित होता है. भर्ती के लिए सुरक्षाबलों द्वारा जारी इश्तियारों में भी यह स्पष्ट किया जाता है कि पूर्व सैनिकों के बच्चे ईएसएम कैटेगरी के तहत आवेदन न करें.
यह भी पढ़ें: सीआरपीएफ में निकली ‘स्पेशल’ भर्ती, SI और ASI के तौर पर होगी तैनाती, ऑनलाइन आवेदन के लिए बचे सिर्फ 6 दिन
क्या पूर्व सैनिकों के बच्चों के लिए है विशेष आरक्षण की व्यवस्था?
अर्धसैनिक बलों में भर्ती के दौरान उपलब्ध रिक्तियों को नियमानुसार अनारक्षित, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति श्रेणी में बांटा जाता है. इन श्रेणियों में उपलब्ध रिक्तियों का दस फीसदी पूर्व सैनिकों के लिए निर्धारित की जाती है. वहीं, पूर्व सैनिकों के बच्चों के लिए अर्धसैनिक बलों की भर्ती में अगल से आरक्षण की व्यवस्था नहीं होती है.
.
Tags: CAPF, Government jobs, Govt Jobs, Paramilitary Forces
FIRST PUBLISHED : May 18, 2023, 16:15 IST








