CSK के कोच की मैदान पर होगी वापसी, धोनी का साथी नाइटराइडर्स से जुड़ने को तैयार! लगाएगा चौके-छक्‍के

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्‍ली. आईपीएल 2023 में लीग स्‍तर के मैचों का अंत होने वाला है. ऐसे में प्‍लेऑफ को लेकर जंग चरम पर है. चेन्‍नई सुर किंग्‍स प्‍लेऑफ में पहुंचने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है. इसी बीच टीम के कोच ड्वेन ब्रावो फिर मैदान पर वापसी करने की तैयारी कर रहे हैं. सीएसके का प्‍लेयर अब नाइटराइडर्स की तरफ से चौके-छक्‍के लगाते हुए नजर आएंगा. अगर आप सोच रहे हैं कि ड्वेन ब्रावो कोलकाता नाइटराइडर्स की तरफ से खेलने वाले है तो इस खबर को थोड़ा अच्‍छे से पढ़ लें. दरअसल, ब्रावो केकेआर नहीं बल्कि शाहरुख खान के ही स्‍वामित्‍व वाली कैरेबियन प्रीमियर लीग की ट्रिंबार्गो नाइट राइडर्स टीम के लिए मैदान में उतरने वाले हैं.

बीते साल तक ड्वेन ब्रावो आईपीएल में बतौर ऑलराउंडर खेले थे. इस दौरान सीएसके के इस क्रिकेटर ने 10 मैचों की छह पारियों में 23 रन बनाए थे. गेंदबाजी के दौरान वो 16 विकेट लेने में जरूर सफल रहे थे. टूर्नामेंट के बाद उन्‍होंने आईपीएल से संन्‍यास का ऐलान किया. हालांकि वो सीपीएल में अब भी खेल रहे हैं. सीपीएल 2023 का आयोजन इस साल अगस्‍त के महीने में होने वाला है.

ट्रिंबार्गो नाइट राइडर्स के साथ जुड़ने के बाद अपने इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट में ड्वेन ब्रावो ने लिखा कि चैंपियंस की धरती पर मेरी वापसी हो गई है.  ब्रावो ने बताया कि नाइट राइडर्स के सीईओ वैंकी मैसूर अक्सर मुझे कहते थे कि मेरे लिए वापसी के दरवाजे हमेशा खुले रहेंगे. बता दें कि साल 2013 से 2020 के बीच ब्रावो कैरेबियन प्रीमियर लीग में ट्रिंबार्गो नाइट राइडर्स के लिए खेले. इस दौरान चार बार वो फ्रेंचाइजी को चैंपियन बनाने में सफल रहे. साल 2015, 2017, 2018 और 2020 में ट्रिंबार्गो ने सीपीएल का खिताब अपने नाम किया था. बीते दो साल के वो सेंट किट्स एंड नेविस के लिए सीपीएल में खेल रहे थे.

आईपीएल की बात करें तो वो इस टूर्नामेंट में साल 2011 में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स का हिस बने थे। वो 161 मैचों में 22 की औसत और 129 की स्‍ट्राइकरेट से 1,560 रन बना चुके हैं। वहीं, गेंदबाजी की बात करें तो 183 विकेट ले चुके हैं.

Tags: Caribbean premier league, Dwayne Bravo, IPL 2023, Kolkata Knight Riders

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें