‘The Kerala Story’ के विरोधियों को अदा शर्मा का करारा जवाब, आंदोलन जैसी है फिल्म, रातों-रात बदल गई जिंदगी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई. द केरल स्टोरी (The Kerala Story) रिलीज के बाद से खूब चर्चा में है. फिल्म के नाम का ट्रेंड कई दिनों से ट्विटर समेत दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है. फिल्म ने 12 दिनों में 150 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई कर ली है.

फिल्म की लीड एक्ट्रेस अदा शर्मा के करियर में अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्म भी रही है. द केरल स्टोरी के रिलीज के बाद ही अदा शर्मा की स्टार्डम में भी चार चांद लग गए हैं. साथ ही उनके करियर की गाड़ी भी तेज दौड़ने लगी है. द केरल स्टोरी फिल्म का कुछ समुदाय विशेष विरोध भी कर रहे हैं.

फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर हुआ था विरोध!

कई लोगों ने फिल्म को प्रोपोगेंडा भी बताया है. अब फिल्म को प्रोपोगेंडा बताने वाले लोगों को अदा शर्मा ने भी करारा जवाब दिया है. अदा शर्मा ने हाल ही में Rediff.com को दिए इंटरव्यू में फिल्म को लेकर चर्चा की. जिसमें अदा शर्मा ने फिल्म को प्रोपोगेंडा बताने वालों को जवाब देते हुए कहा कि ‘फिल्म में जो भी दिखाया गया है वो सच्चाई है. ये कौन तय करेगा कि फिल्म प्रोपेगेंडा है या नहीं?’ अदा शर्मा ने फिल्म की शूटिंग के समय के भी कई किस्से शेयर किए हैं.

यंग लड़कियों को पसंद आई फिल्म की कहानी

अदा शर्मा ने इंटरव्यू में बताया, ‘मैंने कई लोगों से बात की जिन्होंने केरला स्टोरी देखी है. इससे लोगों को फर्क पड़ा है और फिल्म ने एक बड़े नेक्सस को उजागर किया है. फिल्म के बाद से मेरी जिंदगी भी काफी बदली है. लोग मेरी पहली फिल्म 1920 के बारे में भी बात कर रहे हैं और कमांडो का भी जिक्र है.’

अदा शर्मा ने फिल्म में दिखाई गई लड़कियों की असल जिंदगी पर भी बात की. जिसमें अदा शर्मा ने बताया, ‘लड़कियां भोली होती हैं उन्हें प्यार के जाल में कुछ शातिर लोग फंसा लेते हैं. द केरल स्टोरी फिल्म एक आंदोलन की तरह चल रहा है. इससे लड़कियों की जिंदगी में भी फर्क पड़ा है. कई यंग लड़कियों ने मुझसे बात की और अपने अनुभव भी बताए हैं.’  द केरल स्टोरी फिल्म ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. 13 दिनों में फिल्म ने 165 करोड़ रुपयों से भी ज्यादा की कमाई कर ली है. साथ ही द केरल स्टोरी इस साल की दूसरी सबसे कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

Tags: Adah Sharma

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें