Rajasthan SET Result 2023: राजस्थान एसईटी 2023 के परिणाम घोषित, केवल इतने फीसदी हुए पास

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


जयपुर. Rajasthan SET Result 2023: राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा 2023 परिणाम घोषित कर दिया गया है. उच्च शिक्षा मंत्री राजेंद्र यादव ने परिणाम ऑनलाइन जारी कर दिया है. बता दें कि राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा का आयोजन 26 मार्च 2023 को किया गया था.

इसके पहले कल यानी 17 मई को राजस्थान सीईटी सीनियर सेकेंडरी लेवल एग्जाम का रिजल्ट भी घोषित कर दिया गया है. जिसकी ऑफिशियल आंसर की 31 मार्च 2023 को जारी की गई थी. अब 18 मई 2023 को एसईटी परीक्षा का भी फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. ऐसे में परीक्षा में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है.

इतने हुए पास
बता दें कि इस परीक्षा में कुल 109796 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था. जिनमें से केवल 7208 अभ्यर्थी पास हुए हैं. पास होने वाले अभ्यर्थियों का प्रतिशत केवल 6.56 है. अभ्यर्थी अपना रिजल्ट गोविन्द गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय, बासवाड़ा की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.ggtu.ac.in/ पर जाकर देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें-
UPSC Prelims Exam: सरकारी नौकरी चाहिए तो तुरंत करें ये काम, खुद IAS ने दी सलाह, नोट करें गुरुमंत्र
इन सस्ते मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए NEET में कितनी रैंक चाहिए

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें