Land Fo Job Scam: राबड़ी देवी से ED मुख्यालय में पहली बार हुई पूछताछ, जानें कितने करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग का है मामला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली/पटना. केन्द्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी (Directorate of Enforcement /ED ) के दिल्ली स्थित मुख्यालय में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (Rabri Devi) से पहली बार पूछताछ चल रही. दरअसल जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में दर्ज केस में पूछताछ करने के लिए गुरुवार 18 मई को बुलाया गया था. ऐसे में राबड़ी देवी आज ठीक 11 बजे ईडी मुख्यालय पहुंच गई,उसके बाद एक महिला अधिकारी के नेतृत्व में पूछताछ की प्रक्रिया शुरू हुई.

मिली जानकारी के अनुसार जांच एजेंसी द्वारा पिछले दो महीनों के दौरान कई लोगों से की गई. पूछताछ के दौरान दर्ज बयानों और अब तक इस मामले में हुई तफ्तीश के दौरान मिले सबूतों और दस्तावेजों के आधार पर आगे की पूछताछ करने के लिए उन्हें बुलाया और सवाल जवाब किया गया. हालांकि इसी केस मामले में सीबीआई द्वारा राबड़ी देवी से पूछताछ की जा चुकी है. सीबीआई द्वारा दर्ज एफआईआर में राबड़ी देवी भी नामजद आरोपी हैं.

लालू यादव से पहले ही हो चुकी है पूछताछ 

आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली-एनसीआर

राबड़ी देवी के साथ साथ लालू प्रसाद यादव से भी जांच एजेंसी द्वारा पूछताछ की जा चुकी है. इसी मनी लांड्रिंग से जुड़े मामले में जांच एजेंसी ईडी द्वारा 11 अप्रैल को लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव (Tejaswi Yadav Deputy CM of Bihar) को पूछताछ के लिए बुलाया गया था और पूछताछ की गई थी. हालांकि इस केस में तेजस्वी यादव का नाम एफआईआर में नहीं दर्ज है. लेकिन इस मामले की तफ्तीश के दौरान जांच एजेंसी को जिस तरह के सबूत और कई अन्य आरोपियों के दर्ज बयानों के आधार पर तेजस्वी यादव का नाम सामने आया था.

पूछताछ के लिए तेजस्वी यादव को भी बुलाया गया 

उसी के आधार पर तेजस्वी यादव को पूछताछ के लिए बुलाया गया है. जांच एजेंसी के सूत्र के मुताबिक इस मामले की तफ्तीश के दौरान सर्च ऑपरेशन के दौरान हमने कई महत्वपूर्ण सबूतों और दस्तावेजों को जब्त किया था. लिहाजा उसी मामले में आगे की तफ्तीश और उन दस्तावेजों और सबूतों की सत्यता जांचने के लिए और विस्तार से जानकारी के लिए तेजस्वी यादव को पूछताछ के लिए बुलाया गया है.

जमीन के बदले विशेष लोगों को नौकरी देने का आरोप  

पिछले दो महीने पहले 25 मार्च को केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई (CBI ) के द्वारा तेजस्वी यादव से और उसी दिन उनकी बड़ी बहन मीसा भारती (Dr.Misa Bharti ,MP of Rajya Sabha ) से जांच एजेंसी ईडी द्वारा कई घंटों की पूछताछ कर चुकी है .सीबीआई द्वारा ये पूछताछ दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय (CBI headquarter ) में की गई थी . जमीन के बदले नौकरी देने का ये मामला तो हालांकि उस वक्त का है जब तेजस्वी यादव के पिता लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav ) केन्द्रीय रेल मंत्री होते थे , उसी दौरान एक विशेष जाति समूह और बिहार के एक विशेष विधानसभा में रहने वाले कई लोगों को रेलवे में नौकरी दिलाने के बदले में उसकी बेशकीमती जमीन लेने का आरोप है.

नौकरी के बदले जमीन: लालू यादव के करीबियों पर CBI का छापा, बिहार से दिल्ली तक रेड

600 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग का है मामला 

जांच एजेंसी ईडी के सूत्र के मुताबिक जमीन के बदले नौकरी देने का ये मामला करीब 600 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग का है. जांच पड़ताल के दौरान अब तक करीब 250 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित सबूतों को और काफी अवैध लेनदेन सहित करीब 350 करोड़ के अवैध चल अचल संपत्तियों से संबंधित इनपुट्स को इकट्ठा किया जा चुका है .इस मामले में जांच एजेंसी अब तक काफी महत्वपूर्ण सबूतों को इकट्ठा कर चुकी है. लेकिन कानूनी प्रावधान है कि आरोपियों का बयान दर्ज करना और उसके जवाब का अध्ययन करना भी बेहद जरूरी होता है. लिहाजा इस केस में पिछले कुछ समय से लगातार पूछताछ के लिए कई आरोपियों को जांच एजेंसी द्वारा बुलाया जा रहा है. इसी मामले में बहुत जल्द ही लालू प्रसाद की अन्य बेटियों सहित अन्य आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाने वाली है.

Tags: Bihar News, Lalu Yadav, Rabri Devi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें