
पवन कुंवर/ हल्द्वानी. गर्मी ने दस्तक दे दी है, इस मौसम में गला तर करने के साथ ही जुबान को स्वाद देने के लिए सोडा शिकंजी बेहतर विकल्प है, जो कोल्ड ड्रिंक के मुकाबले सेहत के लिए भी सही होती है. हल्द्वानी शहर में झन्नाटेदार सोडा शिकंजी और लेमन सोडा के लोग दीवाने हैं. यहां एक स्टॉल है, जो एमबीपीजी कॉलेज के सामने लगता है, स्टॉल पर सोडा शिकंजी मिलती है और यह झन्नाटेदार सोडा शिकंजी लोगों को बेहद पसंद आती है.
50 रुपए है कीमत
दुर्गा प्रसाद हल्द्वानी के एमबीपीजी के सामने सोडा शिकंजी का स्टॉल लगाते हैं. प्रसाद लेमन सोडा और सोडा शिकंजी बनाते हैं. यह 12:00 बजे से रात 12:00 बजे तक स्टॉल लगाते है. किसी भी शिकंजी का स्वाद आप यहां 50 रुपए में ले सकते है. गर्मी के मौसम में दुकानों के अलावा शहर भर में जगह-जगह शिकंजी के ठेलों पर शौकीनों की भीड़ देखी जा सकती है. प्यास बुझाने के साथ ही जुबान को जायका देने वाली सस्ती और स्वादिष्ट शिकंजी की यही खासियत है.
15 साल से लगा रहे स्टॉल
दुर्गा प्रसाद बताते हैं कि 15 साल से मैं एमबीपीजी कॉलेज के बाहर अपना स्टॉल लगाता हूं और मेरी कोई भी छुट्टी नहीं रहती है, लोगों को मेरे द्वारा बनाए गए सोडा शिकंजी और लेमन सोडा बहुत पसंद आता है. कोई भी ग्राहक यहां पर एक बार लेमन सोडा या सोडा शिकंजी पी ले तो बार-बार चला आता है.
.
Tags: Haldwani news, Latest hindi news, Summer, Uttarakhand news
FIRST PUBLISHED : May 18, 2023, 13:15 IST








