
आशुतोष तिवारी, रीवा: नींबू की जरूरत और फायदे तो सभी जानते हैं. और नींबू का शरबत भी लोगों को काफी पसंद होता है. लेकिन क्या आपने ऐसा नींबू भी देखा है जो विशालकाय हो. और उस नींबू का वजन भी अपने औसतन वजन से कहीं ज्यादा हो.
एक नींबू का वजन 2.6 किलोग्राम से लेकर 3 किलो तक का हो. इस नींबू के वजन के बारे में जान कर इसपर यकीन करना मुश्किल होगा कि क्या सच में इतना बड़ा नींबू भी हो सकता है. हो सकता है कि अब तक आपने कई ऐसे फल और सब्जियों के बारे में सुना होगा, जोकि अपने औसतन आकार से कहीं ज्यादा बड़ी हो जाती हैं. लेकिन शायद ही आपने कभी यह सुना होगा कि एक दो से तीन इंच का नींबू भी इतना बड़ा हो सकता है कि लोग उसे कोई बड़ा तरबूज समझ बैठें.
सुनने में ये बात बेतुकी लग रही होगी. मगर ये सच है और इस नींबू को रीवा के किसानों के द्वारा उगाया जाता है. रीवा शहर मुख्यालय से तकरीबन 13 किलोमीटर की दूरी पद स्थित गांव कपुरी के किसान लकी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि वो दो से तीन किलो के नींबू का उत्पादन करते हैं.
किसान ने यह भी जानकारी दी कि यह नींबू पथरी के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद है. लवकेश सिंह उर्फ लकी उत्पादित नींबू को मंडी में बेचकर अनुमानित प्रत्येक साल दो से तीन लाख रुपए कमाते हैं.
किसान इसके अलावा परंपरागत खेती करते हैं और सब्जियों का उत्पादन भी करते हैं. किसान का कहना है कि उन्होंने तकरीबन 60 डिसमिल में नींबू लगाया हुआ है.
.
Tags: Madhya pradesh news, Rewa News
FIRST PUBLISHED : May 18, 2023, 11:30 IST









