प्‍लेऑफ का अजब-गजब समीकरण! आज SRH के हाथों RCB हारा…तो 2 टीमों का बिना खेले लग जाएगा जैकपॉट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्‍ली. आईपीएल 2023 में आज सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की चुनौती है. आरसीबी की स्थिति इस वक्‍त टूर्नामेंट में ठीक वैसी ही है वैसी जैसी एक दिन पहले पंजाब किंग्‍स की थी. पंजाब 12 मैचों में छह जीत के साथ 12 अंकों पर है. उन्‍हें अगले दोनों मैच हर हाल में जीतने हैं. ऐसे में आज का मैच अगर हैदराबाद की टीम जीत जाती है तो टॉप-4 में मौजूद दो टीमों की बात बन जाएगी. हैदराबाद पहले ही प्‍लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है. प्‍लेऑफ से बाहर हो चुकी दिल्‍ली ने एक दिन पहले पंजाब का खेल बिगाड़ दिया. क्‍या आज भी हैदराबाद कुछ ऐसा ही करते हुए विराट कोहली की टीम की पार्टी खराब कर सकती है?

गुजरात टाइटंस पहले ही प्‍लेऑफ में अपनी जगह पक्‍की कर चुकी है. अब बाकी बचे तीन स्‍लॉट के लिए चार टीमें मैदान में हैं. इनमें से तीन टीमें सात मैच जीत चुकी हैं. केवल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ही एक ऐसी टीम है जिसके पास सात छह जीत के साथ 12 अंक हैं. आज वो अपना 13वां मैच खेलने के लिए हैदराबाद का सामना करेंगे. यूं तो राजस्‍थान, पंजाब और कोलकाता औपचारिक तौर पर प्‍लेऑफ की दौड़ से औपचारिक तौर पर बाहर नहीं हुई हैं लेकिन उनका अगले दौर में जाना असंभव जैसा है.

हैदराबाद की जीत पर दो टीमों का लग जाएगा जैकपॉट

अगर एडेन मारक्रम की टीम आरसीबी को हरा देती है तो चेन्‍नई सुपर किंग्‍स, लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए जैकपॉट लग जाएगा. ऐसा इसलिए क्‍योंकि यह दोनों ही टीमें सात मैच जीतने के साथ-साथ रन रेट के मामले में भी काफी अच्‍छी स्थिति में हैं.  दोनों का एक मैच बारिश की भेट चढ़ गया था. ऐसे में उनके पास 15 अंक हैं. बिना किसी स्‍पर्धा के ही यह दोनों टीमें प्‍लेऑफ में अपनी जगह पक्‍की कर लेंगी. इसके बाद बाकी बचे एक स्‍पॉट के लिए मुंबई इंडियंस की लड़ाई बैंगलोर, राजस्‍थान, कोलकाता और पंजाब से होगी.

Tags: Chennai super kings, IPL 2023, Lucknow Super Giants, RCB vs SRH, Royal Challengers Bangalore, Sunrisers Hyderabad

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें