
शिवहरि दीक्षित/हरदोई. हरदोई में राजू उर्फ छोटे भाई के समोसे काफी फेमस हैं. बड़ों से ज्यादा बच्चे इनके दीवाने हैं. नॉर्मल समोसे की तुलना में छोटे भाई के समोसे काफी छोटे होते हैं. शायद इसी वजह से इनके समोसे खाने के लिए बच्चे सबसे ज्यादा उतावले रहते हैं, ये जिस मोहल्ले में निकलते है. मां बाप को अपने बच्चों को समझाना मुश्किल हो जाता है. मजबुरन उन्हें अपने बच्चों को छोटे भाई के छोटे समोसे खिलाने पड़ जाते हैं.
राजू बताते हैं कि वह दिल्ली में नौकरी करते थे. कोरोना काल शुरू हो जाने के बाद उनकी नौकरी छूट गई. इस बीच उन्हें आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ा. फिर उन्होंने कोरोना काल के बाद कुछ यूनिक करने का सोचा, ताकि उन्हें चार पैसे भी मिल सकें. इसके लिए उन्होंने छोटे समोसे बनाकर बेंचना शुरू कर दिया. हरदोई शहर के मोहल्लों में घूम कर छोटे समोसे बेच कर अपना व अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं.
छोटे भाई के छोटे समोसे साइज में तो काफी छोटे हैं, इसी के साथ इस छोटे समोसे की कीमत भी केवल एक रुपया ही है. नार्मल समोसों की ही तरह यह मैदे से तैयार होते हैं और आलू भरकर तले जाते हैं.
.
FIRST PUBLISHED : May 18, 2023, 10:40 IST









