Punjab: सौतेली मां ने पार की क्रूरता की हद! मासूम की तकिए से बंद कीं सांसे, शव के डंडे से तोड़े हाथ-पांव, फिर तालाब में फेंका

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

सात साल की बच्ची सोमवार को लापता हो गई थी और कल शाम उसका शव बरामद किया गया था.
हत्या की आरोपी मां ने पूछताछ में बताया कि कैसे बेदर्दी से उसने मासूम को मौत के घाट उतार दिया.
उसके खुलासे पर पुलिस ने बच्ची का शव, हत्या में इस्तेमाल मूसल और खून से सने कपड़े बरामद किए.

ंएस. सिंह

चंडीगढ़. अमृतसर के रामपुरा गांव में सौतेली मां द्वारा 7 साल की बेटी अभिराज जोत कौर की हत्या के मामले में दिल दहला देने वाला खुलासा हुआ है. हत्या की आरोपी मां ने पूछताछ में बताया कि कैसे बेदर्दी से उसने मासूम को मौत के घाट उतार दिया. आरोपी ज्योति ने पुलिस को बताया कि उसने पहले अपनी सौतेली बच्ची का मुंह तकिए से दबाकर उसकी सांसे छीन लीं. इसके बाद उसने बच्ची के शव को डंडे से बुरी तरह से पीटा. उसके हाथ -पांव तोड़ डाले और स्कल भी तोड़ दिया. इसके बाद आरोपी बच्ची के शव को तालाब में  फेंक आई.

घरिंडा थाना क्षेत्र के रामपुरा गांव में सात साल की एक बच्ची की सौतेली मां ने कथित तौर पर हत्या कर दी थी. वह सोमवार को लापता हो गई थी और कल शाम उसका शव बरामद किया गया था. इससे पहले बच्ची की सौतेली मां ज्योति ने दावा किया था कि कुछ लोगों ने लड़की का अपहरण किया था. उसने कहा था कि अभिराज जोत कौर ट्यूशन के लिए गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी. एसएसपी (अमृतसर ग्रामीण) सतिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक का शव गांव के तालाब से बरामद किया है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से मामले का पर्दाफाश किया. एक कैमरे में वह एक भारी बाल्टी को तालाब की ओर ले जाती दिखी थी, जिसके बाद उस पर संदेह हुआ था.

ये भी पढ़ें– Punjab: आतंकी अर्शदीप डल्‍ला पर NIA का श‍िकंजा, गुर्गोंं की तलाश में पंजाब में 58 जगहों पर रेड, ISI की मदद से कर रहा टेरर फंडिंग

ज्योति से की थी दूसरी शादी
मृतक लड़की के पिता अजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह राज मिस्त्री का काम करता है. उन्होंने पहले वरपाल गांव की रहने वाली हरप्रीत कौर से शादी की थी और उनकी एक बेटी अभिराज जोत कौर पैदा हुई थी. उन्होंने कहा कि वैवाहिक विवाद के बाद करीब पांच साल पहले उनका तलाक हो गया था. उसके बाद उनकी शादी डल्लेके गांव की ज्योति कौर से हो गई. करीब तीन महीने पहले ज्योति ने एक बच्ची को जन्म दिया था.

” isDesktop=”true” id=”6233499″ >

ट्यूशन के लिए गई, लेकिन वापस नहीं लौटी
उन्होंने कहा कि अभिराज रामपुरा गांव के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में दूसरी कक्षा की छात्र थी. सोमवार को वह ट्यूशन के लिए गई, लेकिन वापस नहीं लौटी. उन्होंने कहा कि उन्होंने परिवार सहित उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली. इसके बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया था. ज्योति को हिरासत में ले लिया गया और पूछताछ के दौरान उसने जुर्म कबूल कर लिया है. उसके खुलासे पर पुलिस ने बच्ची का शव, हत्या में इस्तेमाल किया गया मूसल और वॉशिंग मशीन में छिपे खून से सने कपड़े बरामद किए हैं.

Tags: Amritsar news, Punjab

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें