
भोपाल. मध्य प्रदेश में तेज धूप के बीच सूरज एक बार फिर बादलों के पीछे छुपता नजर आया. अचानक बदले मौसम के कारण राजधानी भोपाल समेत आसपास के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ आंधी का दौर देखने को मिला. पश्चिमी विक्षोभ के लगातार सक्रिय बने रहने से ऐसे हालात बन रहे है. मौसम विभाग ने आगामी दो से तीन दिन तक मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना जताई है.
राजधानी भोपाल सहित इंदौर, जबलपुर, उज्जैन और सागर के अलावा ग्वालियर, महू, सीहोर और राजगढ़ में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी भी हुई, जिससे तापमान में भी कुछ हद तक गिरावट देखने को मिली. वहीं मौसम विभाग ने इस बार नौपता में भी बारिश की आशंका जताई है. आगामि 23 से 25 मई के बीच नया सिस्टम एक्टिव होने से कई जगहों पर बारिश हो सकती है, जिससे नौतपा में भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलने के आसार है.
मौसम विभाग के अनुसार लगातार तीसरे दिन भी गर्मी से लोगों को राहत मिली. दो दिन लू चलने के बाद बदले मौसम से कई जिलों में बारिश देखने को मिली. आंकड़ों की बात करें तो राजधानी भोपाल के करोंद इलाकें में ही करीब 2 सेंटीमीटर तक बारिश हुई. इसके अलावा इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, सागर, ग्वालियर, महू, सीहोर, दमोह, दतिया, मंडला, सिवनी और राजगढ़ में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी देखने को मिली.
आपके शहर से (भोपाल)
प्रदेश में खजुराहो रहा सबसे गर्म
मध्य प्रदेश में दिन का सबसे अधिकतम तापमान खजुराहो जिले का रहा, जहां पारा 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सबसे गर्म शहरों में खजुराहो के अलावा ग्वालियर, शिवपुरी और रीवा में क्रमशः 42.6, 42,2 और 42 डिग्री दर्ज किया गया. गुना में 42, उमरीया में 41.5, खंडवा में 40.5, जबलपुर में 40.3, मंडला में 40.2, सागर में 40, धार में 39.3, भोपाल-उज्जैन 39.2 और इंदौर में 38.3 डिग्री सेल्सियस रहा.
पश्चिमी विक्षोभ का दिख रहा असर
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है. पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के साथ ही एक अन्य लोकल सिस्टम भी एक्टिव है, जिसके चलते बारिश हो रही है. अलगे दो से तीन दिनों तक इशका असर कई जिलों में देखने को मिल सकता है. वहीं हवाओं के चलते नमी छाए रहने से मौसम में बदलाव भी देखने मिल सकता है.
.
Tags: Bhopal weather, MP weather, MP Weather Alert, MP weather forecast
FIRST PUBLISHED : May 18, 2023, 09:13 IST








