Hair Loss: बाल झड़ रहे हैं तो रामबाण है ये मिट्टी, हर समस्या से मिलेगी मुक्ति

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


आदित्य आनंद/गोड्डा. इन दिनों कम उम्र में बाल झड़ने, सफेद होने की समस्या आम हो गई है. जिसे लेकर लोग कई प्रकार की दवाइयां भी खाते हैं और कई घरेलू नुस्खे भी आजमाते हैं. वहीं गोड्डा में सावे मिट्टी का प्रचलन खूब है. जिसके नियमित उपयोग से बालों से संबंधित सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं. गोड्डा जिला के अधिकतर लोग इस मिट्टी का उपयोग करते है. यहां इसकी बिक्री खूब होती है. इस मिट्टी को स्नान करते समय लगाया जाता है. इससे बाल मुलायम और सिल्की भी होते हैं. साथ ही बालों में चमक भी आती है.

आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. प्रीति कुमारी ने बताया कि इस मिट्टी को महिलाएं लंबे बालों के लिए 50 ग्राम के करीब और पुरुष छोटे बालों के लिए 25 ग्राम के करीब लगाकर स्नान करें. उपयोग से 5 मिनट पहले पानी में फूलने छोड़ दें. उसके बाद स्नान करते समय शैंपू की तरह इसे बालों में लगाएं और कुछ देर बाद धो लें. इससे बालों में चमक आती है और बाल मुलायम और सिल्की हो जाते हैं. वहीं इसके नियमित इस्तेमाल से बालों की हर समस्या दूर हो जाती है.

वहीं गोड्डा के हटिया चौक स्थित सावे मिट्टी बेचने वाले दुकानदार राजीव कुमार ने बताया कि वह करीब 30 वर्षों से यह मिट्टी गोड्डा में खुदरा और थोक बेच रहे हैं. जहां खुदरा यह मिट्टी 20 रुपए प्रति किलो बेचा जाता है और थोक 50 किलो का एक बोरा 250 रुपए कर बेचा जाता है. यह मिट्टी पाकुड़ और बंगाल से मंगाए जाते हैं.

.

FIRST PUBLISHED : May 18, 2023, 09:07 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें