‘आगे बर्दाश्त नहीं करेंगे…’ : पाकिस्तान के आर्मी चीफ की इमरान खान के समर्थकों को चेतावनी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


इस्लामाबाद. पाकिस्तान के थल सेनाध्यक्ष (सीओएएस) जनरल असीम मुनीर ने 9 मई को देश में हुई हिंसा को ‘सुनियोजित और भयानक’ करार दिया. इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान के समर्थकों को चेतावनी भी दी कि किसी भी कीमत पर फिर से ऐसा होने की अनुमति नहीं दी जाएगी. समाचार एजेंसी एएनआई ने एआरवाई न्यूज के हवाले से यह जानकारी दी. दरअसल, नौ मई को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान के अलग-अलग हिस्सों में हिंसक विरोध प्रदर्शनों हुए थे, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई और और प्रदर्शनकारियों ने दर्जनों सैन्य और सरकारी प्रतिष्ठानों को नष्ट कर दिया.

सियालकोट गैरिसन की अपनी यात्रा के दौरान सेना प्रमुख ने कहा, ‘किसी को भी हमारे शहीदों और उनके स्मारकों का अनादर करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. वे सशस्त्र बलों, कानून प्रवर्तन एजेंसियों, सरकारी अधिकारियों और पाकिस्तान के लोगों के लिए प्रेरणा और गर्व के स्रोत हैं.’ इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के अनुसार, जनरल असीम मुनीर ने बुधवार को सियालकोट गैरीसन का दौरा कर शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और देश के गौरव एवं सम्मान के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वालों को श्रद्धांजलि दी.

Tags: Imran khan, Pakistan, Shahbaz Sharif

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें