UP Weather Alert: लखनऊ के लोगों को आज मिलेगी गर्मी से राहत, तापमान में आएगी गिरावट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


रिपोर्ट/अंजलि सिंह राजपूत

लखनऊ: पिछले एक हफ्ते से लगातार भीषण गर्मी झेल रहे उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लोगों को आज यानी गुरुवार को गर्मी से राहत मिलने के आसार नजर आ रहे हैं. लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से जारी चेतावनी के मुताबिक आज गरज चमक के साथ बारिश होगी. जहां अभी तक तापमान 42 डिग्री सेल्सियस चल रहा था अब इसमें भी कमी आएगी. 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है.

मामले में लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहा ‘चक्रवात मोका’ का थोड़ा असर यहां पर देखने के लिए मिलेगा. आज गुरुवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज चमक के साथ बारिश होगी. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का पूर्वानुमान है. इससे तापमान में भी एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी.

आपके शहर से (लखनऊ)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

आज सुबह से ही बादलों की आवाजाही शुरू
राजधानी लखनऊ में आज सुबह से ही बादलों की आवाजाही के साथ ही ठंडी हवाएं चल रही है. काले बादल भी आसमान को घेरे हुए हैं. सुबह से ही आज मौसम सुहावना नजर आ रहा है. सुबह से ही मौसम में बदलाव नजर आ रहा है.

ऐसा रहेगा लखनऊ समेत दूसरे जिलों का तापमान
लखनऊ में अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है. जबकि कानपुर में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस, वाराणसी में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस, झांसी में सबसे अधिक तापमान रहेगा. यहां का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहेगा. यही हाल प्रयागराज का भी रहेगा. आगरा में 40 डिग्री सेल्सियस के साथ ही दूसरे जिलों में भी 39 डिग्री सेल्सियस से लेकर के 42 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान रहेगा.

Tags: Heavy rain alert, Lucknow news, Lucknow News Today, UP news, UP Weather, UP weather alert

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें