शिखर धवन ने अपने पैर पर मारी कुल्‍हाड़ी, बनते-बनते बिगाड़ दी बात, इस वजह से खुद को मानते हैं हार का गुनहगार!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्‍ली. दिल्‍ली कैपिटल्‍स की टीम पंजाब किंग्‍स के खिलाफ धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में जीत के बेहद करीब पहुंचकर भी हार गई. लक्ष्‍य बेहद विशाल था. ऐसा लगा कि दिल्‍ली के धुरंधर इस मुकाबले को आसानी से अपने नाम कर लेंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं. शिखर धवन की टीम ने अंतिम ओवर तक संघर्ष किया. अंत में मैच डेविड वार्नर की टीम के नाम गया. इस हार के साथ ही पंजाब किंग्‍स का प्‍लेऑफ में पहुंचने का सपना भी चूर-चूर हो गया. पंजाब अब चाह कर भी 16 अंकों के जादूई आंकड़े को नहीं छू सकती है. ऐसे में प्‍लेऑफ के लिए बाकी बचे तीन स्‍थानों के लिए जंग केवल चार टीमों के बीच सिमट कर रह गई है. चेन्‍नई, मुंबई, बैंगलोर और लखनऊ ही अब प्‍लेऑफ की दौड़ में बचे हैं.

धिखर धवन की टीम के सामने मैच में 214 रनों की बड़ी चुनौती थी. राइली रूसो ने 37 गेंदों पर 82 रन ठोककर दिल्‍ली को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. इसके अलावा पृथ्‍वी शॉ की लंबे वक्‍त बाद वापसी हुई और उन्‍होंने 38 गेंदों पर 54 न ठोक दिए. कप्‍तान डेविड वार्नर के बैट से भी अहम 31 गेंदों पर अहम 46 रन आए.

मैच के दौरान शिखर धवन की कप्‍तानी पर भी सवाल उठे. ऐसा माना जा रहा था कि दिल्‍ली की टीम को 200 रन तक रोका जा सकता था. आखिरी ओवर स्पिनर हरप्रीत बरार से कराने के कारण मैच पलट गया. इस ओवर में राइली रूसो और फिल साल्‍ट ने मिलकर दो छक्‍कों और दो चाक्‍कों की मदद से 23 रन ठोक दिए. यही हार की वजह बना. मैच के बाद धवन ने भी अपनी इस गलती को स्‍वीकार किया.

Tags: Indian premier league, IPL 2023, Punjab Kings, Shikhar dhawan

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें