Weather Update: दिल्ली-NCR में बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, 22 से 26 मई तक आंधी-पानी का पूर्वानुमान, जानें पूरे देश के मौसम का हाल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

IMD ने बताया है कि आज दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में तेज हवा के साथ मध्यम बारिश होगी.
पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में भारी बारिश हो सकती है तो वहीं कुछ जगहों पर मध्यम बारिश की संभावना है.

Weather Update Rainfall Alert: देश के कई राज्यों में इन दिनों लोग चिलचिलाती गर्मी से परेशान हैं. वहीं हीटवेव ने भी लोगों की समस्या को और बढ़ा दिया है. इस बीच बारिश के अलर्ट के चलते लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद नजर आ रही है. दिल्ली-एनसीआर में बुधवार की देर रात हुई बारिश के कारण चिलचिलाती गर्मी से लोगों को राहत मिली है. आज सुबह तापमान में कुछ गिरावट भी दर्ज की गई है. पश्चिमी विक्षोभ को लेकर आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. वहीं हिमाचल प्रदेश में शनिवार तक बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने कहा है कि बारिश के दौरान निचले और मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की उम्मीद है.

पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की संभावना
स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है. मेघालय, त्रिपुरा और सिक्किम में एक या दो जगहों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है. केरल, आंतरिक तमिलनाडु, पूर्वोत्तर बिहार, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा और पोस्टल आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना है.

यह भी पढ़ेंः मुंबई में लोगों को मॉनसून में मोबाइल पर मिलेगी मौसम की जानकारी, बीएमसी ने कहा- आपात स्थिति में SMS से सतर्क किया जाएगा

दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अलर्ट
पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों, उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में हल्की बारिश से जुड़ी धूल भरी आंधी चल सकती है. इसके अलावा तटीय ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में लू चल सकती है. वहीं आईएमडी ने गुरुवार की सुबह यानी कि आज ट्वीट कर जानकारी दी कि दिल्ली एनसीआर के इलाकों में 50-70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी. साथ ही गरज के साथ मध्यम बारिश होगी.

अगले सप्ताह होगी अच्छी बारिश
स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक अगले सप्ताह 22 मई से 26 मई के बीच अच्छी बारिश की संभावना है. आईएमडी ने ट्वीट कर बताया कि दिल्ली और एनसीआर (बहादुरगढ़, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर, बल्लभगढ़) और सफीदों, जींद, पानीपत के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश और 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी.

Tags: IMD alert, Weather Update

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें