Wrestlers Protest : पहलवानों के धरने को मिला रोघी खाप का समर्थन, सरकार को दिया 21 मई का अल्टीमेटम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संदीप सैनी/हांसी. दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों को करीब 1 महीना होने वाला है. इतने दिन बीतने के बाद भी खिलाड़ियों को इंसाफ तो नहीं मिल पाया लेकिन खिलाड़ियों को समर्थन भरपूर मिल रहा है. पहलवानों के समर्थन में रोघी खाप ने हांसी लघु सचिवालय में प्रदर्शन किया.भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा.

खाप के प्रधान सुमेर सिंह ने कहा कि सरकार के पास 21 मई तक का समय है. 21 मई को पूरे उत्तर भारत की खापों की मीटिंग महम में होगी. अगर सरकार 21 मई से पहले बृजभूषण को गिरफ्तार नहीं करती तो खापों की महापंचायत में कड़ा फैसला लिया जाएगा. रोघी खाप के प्रधान ने कहा कि हम खिलाड़ियों के साथ हैं.अब आंदोलन किसान आंदोलन से भी बड़ा होगा. सरकार आरोपी भाजपा सांसद बृजभूषण को बचा रही है.हांसी के एसडीएम मोहित महाराणा ने बताया कि रोघी खाप द्वारा उन्हें राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया है. वह यह ज्ञापन सरकार तक पहुंचा देगे.

21 मई को हो सकता है बड़ा फैसला
बता दें की 21 मई को पहलवान बड़ा फैसला ले सकते हैं. पहलवानों ने 9053903100 नम्बर जारी कर कहा है कि,उन्हे समर्थन देने वाले लोग इस नंबर मिस कॉल देकर देख के खिलाड़ियों का समर्थन कर सकते हैं. अब एक ओर जहां पहलवानों को देश के कोने-कोने से समर्थन मिल रहा है, वहीं पहलवानों के लिए इंसाफ की ये मंजिल इतनी आसान नहीं है . पहलवानों की माने तो उनके प्रदर्शन में रुकावट लाने की कोशिश की जा रही है.

पहलवानों ने लगाया सरकार पर आरोप
15 मई को पहलवानों की ओर से कहा गया था कि कल रात भी हमारे प्रोटेस्ट को खराब करने का प्रयास किया गया है. हालांकि ये पहली बार नहीं है जब पहलवानों के प्रदर्शन को खराब करने की कोशिश की गई है, इससे पहले भी पहलवान प्रदर्शन को खराब करने को लेकर कई आरोप लगा चुके हैं

.

FIRST PUBLISHED : May 17, 2023, 22:21 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें