9 हजार करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रहा पहला एलिवेटेड अर्बन द्वारका एक्सप्रेस वे, कल नितिन गडकरी करेंगे निरीक्षण

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


गुरुग्राम. देश के पहले एलिवेटेड अर्बन एक्सप्रेस वे यानी द्वारका एक्सप्रेस वे की सौगात जल्द ही गुरुग्राम के लोगों को मिलने जा रही है. गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेसवे का 99 फीसदी काम पूरा हो चुका है और माना जा रहा है कि जुलाई में इस एक्सप्रेस वे को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा. देश भर में लगातार एक्सप्रेस वे का जाल बिछाया जा रहा है इसी कड़ी में दिल्ली-एनसीआर सहित गुरुग्राम के चारो तरफ लगातार हाईवे का जाल बिछ रहा है.

देश का पहला एलिवेटेड अर्बन एक्सप्रेस वे गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेस वे की कुल 29 किलोमीटर का है और इसका 18.9 किलोमीटर का हिस्सा हरियाणा यानी गुरुग्राम में आता है और अब यह हिस्सा पूरी तरह से बनकर तैयार हो चुका है. इस एक्सप्रेस वे का करीब 99 फ़ीसदी हिस्से का काम पूरा हो चुका है और अब इस फेज को जल्द खोलने की उम्मीद है. खुद गुरुग्राम के डीसी और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने भी देश के पहले अर्बन एलिवेटेड एक्सप्रेसवे का दौरा कर इसे जल्द खोलने के लिए प्लान तैयार कर लिया है. साथ ही गुरुवार को इस एक्सप्रेस वे का निरीक्षण करने के लिए खुद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आने वाले हैं.

द्वारका एक्सप्रेस वे की बात की जाए तो इस एक्सप्रेस वे पर कुल 9000 करोड़ से ज्यादा की लागत आएगी और इस को चार हिस्सों में बांट कर तैयार किया गया है. दिल्ली में 10 किलोमीटर का हिस्सा आता है जबकि 18 किलोमीटर का क्षेत्र हरियाणा में पड़ता है. हरियाणा का काम 99 फ़ीसदी पूरा हो चुका है जबकि दिल्ली का काम 93 फ़ीसदी हो चुका है और अब ऐसे में माना जा रहा है कि हरियाणा के हिस्से को जुलाई में जनता के लिए खोल दिया जाएगा जबकि 2024 से पहले ही दिल्ली का हिस्सा भी आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा.

आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली-एनसीआर

इस एक्सप्रेस वे की खासियत की बात करें तो ये देश का पहला एलिवेटेड अर्बन एक्सप्रेस वे है जिसमें 20 लाख एमटी स्टील का इस्तेमाल किया गया है जो कि एफिल टावर के निर्माण की तुलना में 30 गुना अधिक है. इसी तरह से इसके निर्माण में 20 लाख सीयूएम कंक्रीट का प्रयोग किया गया है जो कि बुर्ज खलीफा की तुलना में 6 गुना अधिक है. इसके साथ ही निर्माण के दौरान 12 हज़ार वृक्षों का ट्रांसप्लांट भी लगाया गया है जो कि भारत में इतने बड़े स्तर पर पहली बार हुआ है. इस एक्सप्रेस-वे पर यातायात की सुगमता और सुहावने सफर के लिए सुरक्षा के लिहाज से अगर बात करें तो एडवांस्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम, हाईटेक टोल मैनेजमेंट सिस्टम,  सीसीटीवी कैमरा सर्विलांस आदि अत्याधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल भी किया गया है.

गुरुग्राम की बात की जाए तो गुरुग्राम में खेड़की दौला टोल से लेकर बजघेडा चौक तक करीब 19 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे पूरी तरह से तैयार हो चुका है. बस अब इंतजार है तो इसके उद्घाटन का और फिर इस एक्सप्रेस-वे पर भी वाहन फर्राटे भरते हुए नजर आएंगे. इस एक्सप्रेस-वे की अगर खासियत की बात करें तो इसको 8 लेन का बनाया गया है, साथ ही साथ यातायात की सुगमता को देखते हुए इस एक्सप्रेस वे पर तीन सर्विस लाइन रोड बनाने का प्रावधान भी रखा गया है. गुरुग्राम के लोगों के लिए दिल्ली के साथ ये एक ओर बेहतर कनेक्टिविटी होगी, जिससे रोजाना लगने वाले जाम से भी निजात मिलेगी.

Tags: Delhi news, Gurugram news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें